Greater Noida: भाजपा हराओ, देश व लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सीटू जिला कमेटी ने विभिन्न उद्योगों के मजदूर नेताओं के साथ सूरजपुर पार्क में बैठक कर भाजपा प्रत्याशी को हराने का संकल्प लिया । बैठक में सीटू दिल्ली एनसीआर राज महासचिव कामरेड अनुराग सक्सेना ने कहा कि मजदूर-किसान जन विरोधी भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में हराना मजदूर वर्ग की बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए हम अपने कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें चुनाव में आम जनता के बीच जाकर भाजपा के खिलाफ वोट करवाने के लिए तैयार कर रहे हैं।
भाजपा शासन में मजदूरों के हालात बदतर
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त ने कहा कि भाजपा शासन में मजदूरों के हालात बद से बद्तर हो गए हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी तो लगातार बढ़ी है, लेकिन मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जीवन और जीविका को बचाना है तो भाजपा को हराना आवश्यक है।
सपा प्रत्याशी के समर्थन में सीटू
आने वाली 26 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नगर को उनके चुनाव चिन्ह साइकिल पर मतदान कर विजई बनाने का कार्य करें। बैठक को में जिला महासचिव कामरेड रामसागर, जिला सचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव व विभिन्न उद्योगों के मजदूर नेताओं ने अपने विचार रखते हुए भाजपा प्रत्याशी को हराने का संकल्प लिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025