लोकसभा सत्र के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में पहले तो हिंदुओं पर बड़ा बयान दिया। उसके बाद राहुल ने भगवान शिव की तस्वीर दिखाई। जिस पर सत्ता पक्ष के सांसदों का पारा चढ़ गया। वहीं नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप प्रतिपक्ष के नेता हैं। मैं आपसे ये अपेक्षा करता हूं कि सदन की गरिमा बनी रहे। मर्यादा बनी रहे और नियमों का पालन हो। स्पीकर ने कहा कि आप खुद शिव जी को भगवान मानते हैं और बार-बार उनको यहां पर इस तरह से चित्रित करना ये उचित नजर नहीं आता है। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि रूल नंबर 349 कहता है कि सभा में झंडे की प्रति या फिर कोई भी वस्तु प्रदर्शित नहीं करेंगे।
भगवान शिव से मुझे प्रोटेक्शन मिली- राहुल
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि शिव जी का चित्र इस सदन में मना है। अगर मैं कह रहा हूं कि मुझे इनसे प्रोटेक्शन मिली लेकिन आप मुझे रोक रहे हैं। इसके बाद मेरे पास और भी चित्र हैं, मैं सब दिखाना चाहता था। पूरा हिंदुस्तान इस चित्र को जानता समझता है। मैं इस तस्वीर को क्यों लाया क्योंकि इस तस्वीर में आइडिया टू डिफेंड है। शिवजी के गले में सांप हैं, इसके पीछे का मकसद है किसी ने डरना नहीं चाहिए। इसके बाद राहुल ने गुरु नानक की तस्वीर दिखाई। जिसके बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
भगवान शिव को प्रेरणा बताकर लहराई तस्वीर
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवान शिव को अपनी प्रेरणा बताते हुए तस्वीर लहराई। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उनको टोकते हुए नियम पुस्तिका निकाल ली थी। राहुल गांधी ने कहा कि हम शिवजी की तस्वीर भी नहीं दिखा सकते, आप मुझे रोक रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की अभय मुद्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभय मुद्रा में है। उन्होंने सभी धर्मों का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें भी अभय मुद्रा दिखाई देती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025