सुल्तानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को एक ज्वैलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई. बाजार में ही भरत जी सर्राफ की ॐ आर्नामेंट के नाम से शॉप है. यह शहर की प्रतिष्ठित और बड़ी ज्वैलरी शॉप में से एक है. 28 अगस्त की सुबह करीब 12 बजे मुंह पर गमछा बांधे पांच बदमाशों ने दुकान में लूटपाट की. इस लूटपाट में भरत जी और उनके बेटे की तो जान बच गई. वहीं इस घटना के 6 दिन बाद पुलिस एनकाउंटर में एक लुटेरे की जान चली गई. लुटेरे का नाम ‘मंगेश यादव’ था. जिसके बाद लुटेरे मंगेश की मौत पर सियासी रोटियां सिंकना शुरू हो गई हैं.
लुटेरे की मौत पर मचा सियासी बवाल
मंगेश की मौत से उत्तर प्रदेश में सियासी भूचाल मच गया है. अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए पुलिस एनकाउंटर को फेक बताया और कहा कि जाति देखकर गोली मारी गई है. वहीं अखिलेश यादव को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस आत्मरक्षा के लिए गोली नहीं चलाएगी तो क्या फूल बरसाएगी? अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. BJP और सपा एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. कोई योगी सरकार के लॉ एंड ऑर्डर की तारीफ कर रहा है तो कोई डकैती को लेकर सरकार और पुलिस को निशाने पर ले रहा है.
दिनदहाड़े की गई थी ज्वैलरी शॉप में लूटपाट
सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में भरत जी सर्राफ की ॐ आर्नामेंट के नाम से शॉप है. यह शहर की प्रतिष्ठित और बड़ी ज्वेलरी शॉप है. 28 अगस्त की सुबह 10 बजे भरती जी और उनके बेटे ने अपनी ज्वेलरी की शॉप खोली और कामकाज में जुट गए. यह शहर की प्रतिष्ठित और बड़ी ज्वेलरी शॉप है. प्रतिदिन की तरह लोग बाजार में खरीदारी करने हुए आए थे. दोपहर के करीब 12 बज रहे थे. भरत जी की शॉप पर भी दो कस्टमर बैठे हुए थे. बेटा उनको जेवर दिखा रहा था. इसी बीच मुंह पर गमछा बांधे एक बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हुआ. उसने तुरंत भरत जी और उनके बेटे पर असलहा तान दिया. यह देख बाप-बेटे और दुकान पर बैठे दोनों कस्टमर सन्न रह गए. जब तक ये लोग कुछ समझ पाते, तभी एक और बदमाश दौड़ता हुआ आया. उसने हेलमेट लगाया हुआ था और उसके हाथ में काले रंग का बैग था. देखते ही देखते तीन और बदमाश दुकान में दाखिल हुए और असलहे के दम पर लूटपाट की.
CCTV में कैद हुई डकैती की घटना
लूटपाट के दौरान जब भरत जी ने विरोध किया तो एक बदमाश ने भरत जी और उनके बेटे पर पिस्टल तान दी. वहीं दूसरे बदमाश ने दुकान में बैठे दोनों कस्टमरों पर पिस्टल तान दी ताकि कोई भी तनिक भी आवाज न कर सकें. तीन बदमाश दुकान से सामान समेटने में लग गए. लूट की इस घटना का जो CCTV फुटेज सामने आया है. उसमें देखा जा सकता है कि 4 मिनट के अंदर ही बदमाशों ने पूरी दुकान को साफ कर दिया. बदमाशों ने एक करोड़ 40 लाख की ज्वेलरी और नकदी लूट ली. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद नेशनल सिनेमा रोड से होकर बदमाश बाइक से भागे. एक बाइक पर दो बदमाश सवार थे. जबकि दूसरी बाइक पर तीन बदमाश सवार थे.
पूरी प्लानिंग के साथ दिया था वारदात को अंजाम
इस डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पहले से ही पूरी प्लानिंग की थी. बदमाशों ने तीन ग्रुप बनाए थे. पहले ग्रुप में पुष्पेंद्र सिंह, त्रिभुवन और सचिन सिंह थे. इन्हीं ने डकैती का पूरा प्लान तैयार किया था. इनमें से त्रिभुवन ने एक बोलेरो का भी इंतजाम किया था. डकैती डालने के बाद बदमाश इसी बोलेरो से जेवरात लेकर रायबरेली भागे थे. वहीं दूसरा ग्रुप विपिन सिंह, विनय शुक्ला, अजय यादव, अरविंद यादव, विवेक सिंह और दुर्गेश सिंह का था. ये डकैती डालने वाले बदमाशों को बैकअप दे रहे थे. वहीं तीसरे ग्रुप में फुरकान, अनुज प्रताप, अरबाज, मंगेश यादव और अंकित यादव थे. इन्हीं ने दुकान में दिनदहाड़े डकैती डाली थी. इस तरह इस वारदात में कुल 12 बदमाश शामिल थे.
गैंग के सरगना विपिन ने कोर्ट में किया सरेंडर
पुलिस की मानें तो इस डकैती में शामिल गैंग के सरगना विपिन सिंह ने रायबरेली कोर्ट में दूसरे मामले में सरेंडर कर दिया है. जबकि बीते मंगलवार को नगर कोतवाली के गोड़वा गांव में एनकाउंटर के दौरान तीन बदमाश सचिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और त्रिभुवन उर्फ लाला हरिजन को गिरफ्तार कर इलाज के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं बीते गुरुवार भोर में एक लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव को UP STF ने देहात कोतवाली के मिशिरपुर पुरैना गांव में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया. मंगेश यादव जौनपुर जिले के अंगरौरा का रहने वाला था. उसके खिलाफ चोरी-लूट के सात मुकदमे दर्ज थे. इन बदमाशों के पास से पुलिस ने करीब 15 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 38,500 रुपए की नकदी, चोरी की बाइक, तीन अवैध तमंचे, तीन कारतूस, और छह खोखे भी बरामद किए हैं. पकड़े गए बदमाशों का लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास है. वहीं STF और स्थानीय पुलिस की अब तक की गई कार्रवाई से पीड़ित सर्राफा व्यवसाई संतुष्ट नजर आ रहे हैं.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025