ग्रेटर नोएडा: युवती के साथ दुष्कर्म मामले में फरार मुख्य आरोपी रवि काना पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है. फरार स्क्रैप माफिया रवि काना और उसके साथियों की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा. योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट ने रवि काना की जो क्राइम कुंडली निकाली है उसके बाद से लगातार रवि काना पर एक्शन चल रहा है. बता दें रवि काना पर हाल ही में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था और उसके बाद ही एक के बाद एक कलई खुलती चली गई. इसके साथ ही नोएडा पुलिस ने भी रवि को भगोड़ा घोषित कर दिया है. साथ ही कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हाल ही में इन लोगों के घरों पर 82 का नोटिस चस्पा किया था.
100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति होगी कुर्क
दरअसल फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दिन-रात लगी हुई है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में इस केस की जांच चल रही है और कार्रवाई भी देखने को मिल रही है. इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के तहत रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना और चचेरे भाई राजकुमार की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को लेकर बड़ा आदेश सामने आया है. पुलिस कमिश्नर की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट मामले में धारा-14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना एवं उसके सहयोगी राजकुमार की 120 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा. रवि काना की करीब 87 करोड़ रुपये तो गैंगस्टर राजकुमार की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति आंकी गई है.
करोड़ों के वाहन जब्त, बैंक अकाउंट सीज
दावा तो ये भी है कि दोनों आरोपी केस दर्ज होने के बाद नेपाल के रास्ते विदेश भाग गए हैं. जिसके लिए पुलिस अलर्ट पर है. हालांकि अभी तक दोनों के बारे में कुछ भी ठोस जानकारी सामने निकल कर नहीं आई है कि दोनों कहां है. वहीं रवि काना की कंपनी मैसर्स प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 12 वाहन दर्ज हैं. इनमें एक आल्टो कार और माल ढोने वाले वाहन हैं जिनकी कीमत करीब 2.70 करोड़ आंकी गई है. इसके अलावा रवि काना की कंपनी प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते हैं. इनमें HDFC, ICICI, SBI समेत कई बैंक शामिल हैं. जिसमें जाम पूंजी पांच करोड़ के आसपास है. बुलदंशहर के सिकंद्राबाद में करीब 50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के इंडस्ट्रियल ऐरिया में 32 करोड़ रुपये का भूखंड है.
अब तक 250 करोड़ से ज्यादा संपत्ति सील
गैंगस्टर रवि काना के चचेरे भाई राजकुमार की ईकोटेक-12 में 32.20 करोड़़ रुपये की जमीन है. चाई-5 में एक करोड़ रुपये का प्लॉट है. एस्कान एक्सपोर्ट के नाम से HDFC बैंक में खाता है जिसमें 22 लाख रुपये हैं. इससे पहले पुलिस दोनों बदमाशों की कुछ संपत्ति अपने कब्जे में ले चुकी है. बता दें अब तक रवि काना और उसके 16 सहयोगियों पर ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस के द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है और साथ ही 250 करोड़ से रुपए से ज्यादा की संपत्ति को सील किया जा चुका है.
Greater Noida: योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ने रवि काना की जो क्राइम कुंडली निकाली है, उसके बाद से लगातार रवि काना पर एक्शन चल रहा है. स्क्रैप माफिया रवि काना पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रवि काना और उसके सहयोगियों के 120 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है। अवैध रूप से अर्जित की गई रवि नागर उर्फ रवि काना और उसके सहयोगियों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। जिसमें चल-अचल संपत्ति शामिल है। एसीपी नॉलेज पार्क और थाना प्रभारी बीटा टू और बिसरख थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

करोड़ों के वाहन जब्त, बैंक अकाउंट सीज
दावा तो ये भी है कि दोनों आरोपी केस दर्ज होने के बाद नेपाल के रास्ते विदेश भाग गए हैं. जिसके लिए पुलिस अलर्ट पर है. हालांकि अभी तक दोनों के बारे में कुछ भी ठोस जानकारी सामने निकल कर नहीं आई है कि दोनों कहां है. वहीं रवि काना की कंपनी मैसर्स प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 12 वाहन दर्ज हैं. इनमें एक आल्टो कार और माल ढोने वाले वाहन हैं जिनकी कीमत करीब 2.70 करोड़ आंकी गई है. इसके अलावा रवि काना की कंपनी प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते हैं. इनमें HDFC, ICICI, SBI समेत कई बैंक शामिल हैं. जिसमें जाम पूंजी पांच करोड़ के आसपास है. बुलदंशहर के सिकंद्राबाद में करीब 50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के इंडस्ट्रियल ऐरिया में 32 करोड़ रुपये का भूखंड है.
कुर्क किये गये अचल संपत्ति का विवरण
अचल संपत्ति की बात करें तो बुलंदशहर में 48 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है। सूरजपुर में 32 करोड़ 82 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया है। कुल मिलाकर रवि काना और उसके सहयोगियों की 120 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। बता दें रवि काना पर हाल ही में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था और उसके बाद ही एक के बाद एक कलई खुलती चली गई. इसके साथ ही नोएडा पुलिस ने भी रवि को भगोड़ा घोषित कर दिया है. साथ ही कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हाल ही में इन लोगों के घरों पर 82 का नोटिस चस्पा किया था.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025