Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर सामने आई है। कबाड़ी से कारोबारी बना गैंगेस्टर रवि काना को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने रवि काना के साथ उसकी महिला साथी काजल झा को भी गिरफ्तार किया है। अब जल्द ही उसे नोएडा लाने की तैयारी है। बता दें, नोएडा पुलिस रवि काना को लेकर काफी समय से थाईलैंड पुलिस के संपर्क में थी।
जानें पूरा मामला
दरअसल, रवि काना ने नोएडा के दादरी में 12 साल पहले स्क्रैप का कारोबार शुरू किया था। उसका ये कारोबार नोएडा से दुबई तक फैला हुआ है। रवि काना जनवरी में दोषी पाया गया था। उसके ऊपर पिछले साल दिसंबर में गैंग रेप का भी आरोप लगा था। जब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गार्डेन गलेरिया मॉल के पार्किंग लॉट में एक महिला से दुष्कर्म किया था।
120 करोड़ की संपत्ति कुर्क
नोएडा पुलिस ने गैंगेस्टर की गिरफ्तारी के लिए अभियान भी चलाया हुआ था। कुछ दिन पहले ही टीम ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया था। साथ ही उसपर शिकंजा कसने के लिए अब तक 120 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति को पुलिस ने भी कर्क किया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025