Noida: बिग बॉस ओटीटी के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि एल्विश गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कर रहे थे। एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

सेक्टर-49 में पुलिस ने की छापेमारी
एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 49 में छापा मारकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से 9 कोबरा और सांप का जहर भी मिला है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो एल्विश यादव का भी नाम सामने आया है। पुलिस के जांच में पता चला है कि रेव पार्टी में विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती थीं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे एल्विश की पार्टी में सांपों की सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि पार्टी में एल्विश यादव लोगों को सांपों की बाइट उपलब्ध करवाता था।
मेनका गांधी की संस्था ने दर्ज कराई एफआईआर
सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने दर्ज कराई है. गौरव गुप्ता नोएडा ने बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं. इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित करते थे।
Noida: नोएडा जैसे नशे का अड्डा बनता जा रहा है। अब एक सोसाइटी के फ्लैट में रेव पार्टी पकड़ी गई है। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में नामी कॉलेज के स्टूडेंट रेव पार्टी कर रहे थे, जिसको लेकर बवाल हो गया। नशे में धुत्त बच्चों ने बच्चों ने 19वें फ्लोर से शराब की फेंकी बोतलें नीचें फेंकी। जिससे सोसाइटी में हंगामा मच गया। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की चौंक गई। एक फ्लैट में करीब 50 बच्चे शराब और ड्रग्स पार्टी कर रहे थे। सोसाइटी के रेजिडेंट्स का आरोप हैं लड़के-लड़कियां ड्रग और शराब पार्टी की पार्टी कर रहे थे। जिनमें अलग अलग नामी कॉलेज के छात्र शामिल थे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की।

शराब की बोतलें और हुक्का बरामद
सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि नशे की हालत में छात्र-छात्राओं ने उनके साथ जमकर अभद्रता की। इसके थाने में कॉल कर इस मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद सेक्टर 126 पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने जैसे ही फ्लैट में छापेमारी की तो नजारा देखकर दंग रह गए। कम उम्र के युवा नशे में पूरी तरह से धुत थे। पुलिस ने सुपरनोवा सोसायटी के फ्लैट में छापेमारी कर पार्टी वाली जगह से पुलिस ने शराब की बोतलें और हुक्का भी बरामद किया है। पकड़े गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे में धुत छात्र-छात्राओं पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
रेव पार्टी में शामिल होने के लिए लगती थी फीस
बताया जा रहा है कि नोएडा की इस रेव पार्टी में एंट्री के लिए व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया गया है।सिंगल और कपल दोनों ही एंट्री के लिए फीस भी अलग-अलग थी। जानकारी के मुताबिक सिंगल एंट्री 500 और कपल एंट्री फीस 800 रुपए थी। पार्टी में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं तेज आवाज में अश्लील गानों पर जमकर नाचते और मौज-मस्ती करते थे। पार्टी में नशाखोरी के साथ ही अश्लीलता भी जमकर होती है। जिससे सोसायटी वाले परेशान हो जाते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025