यूपी के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा नाबालिग लड़की से रेप प्रयास मामले में पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी गिरफ्तार कर लिया है. जब नवाब सिंह यादव ने घटना को अंजाम दे रहा था तो बुआ कमरे के बाहर मौजूद थी। पीड़िता के आवाज लगाने पर भी उसने मदद नहीं की थी। बुआ ने पुलिस पूछताछ बड़ा खुलासा किया है. पुलिस को बताया कि 5-6 साल से नवाब सिंह यादव को जानती थी और नवाब सिंह के साथ शारीरिक संबंध थे। घटना के बाद जब पीड़िता का मेडिकल हो रहा था तब नवाब सिंह यादव के भाई ने पैसों का लालच देकर मेडिकल नहीं कराने और अन्य लोगों के नाम लेने की बात कही थी।
12 अगस्त की रात को पीड़िता ने दी थी पुलिस को जानकारी
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बताया 12 अगस्त को रात में एक कॉल आई थी, जिसमें बताया गया कि लड़की का टॉप उतार दिया गया है और कुछ गलत करने की कोशिश की गई है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि लड़की के शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। मौके से नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था. इस दौरान पीड़िता की बुआ नाबालिग को लेकर मेडिकल जांच के लिए भी गई थी। अगले दिन जब लड़की के माता-पिता आए तो उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी घटना हो बुआ ने उन्हें जानकारी नहीं दी। इसके बाद बुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो फरार हो गई थी
जब बुआ को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वह फरार हो गई। इसके बाद बुआ की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई थीं. दिल्ली एनसीआर इलाके में उसकी तलाश की जा रही थी. जिसे कन्नौज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह नवाब सिंह यादव को पिछले 5-6 साल से जानती है. वह पीड़िता को लेकर नवाब सिंह के कॉलेज पहुंची, जहां घटना हुई.''
बुआ ने पुलिस को किया था गुमराह
पीड़िता की बुआ ने दावा किया था कि नवाब सिंह को फंसाया जा रहा है. सपा के कुछ नेताओं का हाथ बताया था. कहा था कि पीड़िता ने बहकावे में आकर नवाब सिंह पर आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह अपनी भतीजी के साथ नवाब सिंह की मां के निधन पर संवेदना व्यक्त करने उनके कॉलेज गई थी। पीड़िता के साथ जब रेप की पुष्टि हो गई और बुआ को गवाही देने जाना था तो वह फरार हो गई थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025