Aligrah: अलीगढ़ के जयगंज मंडल की भाजपा उपाध्यक्ष व रूबी आसिफ खान परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली है। श्रीराम की पूजा करने पर भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान के घर पर किसी ने धमकी भरा पत्र फेंका है। इसमें लिखा है कि ' तू बहुत बड़ी राम भक्त बनती है. 72 घंटों में परिवार समेत जान से मार देंगे।' सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपित पत्र फेंकते हुए नजर आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
रूबी खान अपने घर पर कर रही श्रीराम की पूजा
भाजपा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष व रूबी आसिफ खान ने 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अयोध्या में राम मंदिर में विराजमान होंगे। इसके चलते एक से 22 जनवरी तक माबूद नगर स्थित उनके आवास पर श्रीराम की पूजा चलेगी। कुछ जेहादी मेरी पूजा में कई बार विघ्न डाल चुके हैं। मेरे ऊपर गोली भी चला चुके हैं।
पुलिस धमकी भरा पत्र फेंकने वाले की तलाश में जुटी
रूबी खान ने पत्र में आगे लिखा है कि एक बार मेरी बेटी के पेट में गोली लगी थी और फतवा भी जारी हो चुके हैं। मेरे मोहल्ले में पोस्टर तक लगा दिए थे कि यह हिंदू बन गई है। इसे पूरे परिवार सहित जिंदा जला दो। ऐसे में कोई भी घटना हो सकती है। वहीं गुरुवार रात किसी ने उनके घर पर धमकी भरा पत्र फेंक दिया। इसकी शिकायत रूबी ने थाना रोरावर में दी है। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपित नजर आ रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025