Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, प्रचार अभियान तेजी पकड़ रहा है। तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा को जिताने के लिए लगातार बड़े नेता यहां जनसभा करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार यानी 23 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महेश शर्म के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिसाहडा में होगी जनसभा
दादरी बिसाहडा में आयोजित होने वाली जनसभा में रक्षा मंत्री के साथ भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा भी संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि लोकसभा गौतमबुधनगर के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के जनसमर्थन विशाल रैली को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। जिसमे हज़ारों की संख्या में क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे । जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
इसी कड़ी में कार्यक्रम स्थल का लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स सेवानन्द शर्मा, मनोज शिसोदिया, कर्मवीर आर्य, इन्द्र नागर, राज नागर, गुरूदेव भाटी, विचित्र तोमर, मनीष भाटी, अशोक भाटी, अशोक रावल समेत कार्यकर्ताओं ने जायजा लिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025