Noida: दिवाली से ठीक नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए आसमान से राहत बरसी है। गुरुवार की रात दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से प्रदूषण में भारी गिरावट दर्ज हुई। बारिश के बाद जिससे दृश्यता भी बढ़ गई है और हवा चलने से मौसम में भी ठंडक का अहसास बढ़ गया है। दिल्ली से लेकर नोएडा और गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में कई जगह एक्यूआई 100 से भी नीचे आ गया है। नोएडा के सेक्टर-62 में शुक्रवार सुबह आठ बजे हवा में पीएम 2.5 से छोटे कणों की उपस्थिति 33 रही। वहीं सेक्टर-125 में 45, सेक्टर-116 में 35 रही।
सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा रहा
गौरतलब है कि एक दिन पहले तक लगातार आठ दिन दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर श्रेणी में रही थी। सुबह से ही हर तरफ स्मॉग की मोटी चादर छाई रही थी। दिल्ली समेत ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया जा रहा था। दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा रहा था। शहर का एक्यूआई 439 दर्ज किया गया था। वहीं, 24 घंटों में 11 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ दिल्ली का एक्यूआई 437 पर पहुंच गया था।
इसे भी पढ़ें-वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दमकल विभाग ने कसी कमर, जगह-जगह पानी का छिड़काव
Greater Noida: दिल्ली एनसीआर समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से रहा दी है। वहीं, दूसरी ओर बारिश जगह-जगह आफत बनकर आई है। दादरी थाना क्षेत्र के छोलस गांव में एक जर्जर मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। जिसमें 2 मासूम सहित 4 लोग घायल हो गए। वहीं, चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े और सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बारिश की वजह से हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जारचा थाना क्षेत्र के छोलस गांव में शेफाली परिवार समेत रहता है। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार तड़के बरसात के चलते शेफाली के मकान की छत गिर गई। हादसे में शेफाली के परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। इनमें शेफाली उसकी पत्नी, बुआ और शेफाली के चार बेटे शामिल है। चीख पुकार की आवाज सुन आस पड़ोस के लोग भी दौड़ पड़े। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में शेफाली उसकी बुआ और बेटे शान और आलीशान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
3 लोगों की स्थिति सामान्य
पुलिस ने बताया कि ग्राम छोलस में अधिक बारिश होने के कारण सैफू उर्फ सैफ अली के मकान की छत गिर गई। जिसमें सैफू उर्फ सैफ अली (35), बेटा अली खान पुत्र सैफू (2), सोहन (4) को चोट आई है। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैफू की पत्नी शाहिद उर्फ सैफ अली (34), शान (8), तैमूर (3) की स्थिति सामान्य है।
Greater Noida: दिल्ली एनसीआर में हो रही मूसलाधार बारिश आफत बन गई है। बारिश की वजह से हादसे हो रहे हैं। अब दादरी कस्बे में स्थित एक कॉलोनी की बाउंड्री वॉल गिरने से दीवार के झोपड़ी में सो रहे एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। दीवार गिरने की जैसे ही लोगों को सूचना मिली तो चारों तरफ वफारा तफरी मच गई। वहीं, सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
तिरुपति एनक्लेव कॉलोनी की जर्जर दीवार गिरी
जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात बारिश की वजह से कस्बे में स्थित तिरुपति एनक्लेव कॉलोनी की दीवार गिर गई। जिजे से दीवार के पास बनी झोपड़ी में सो रहे अब्दुल सफर और उसकी पत्नी सबीना की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कॉलोनी की दीवार पहले से ही गिरने की स्थिति में थी। देर रात हुई बारिश के चलते दीवार झोपड़ी के ऊपर जाकर गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक असम के रहने वाले थे
वहीं, जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नोएडा पुलिस कमिश्रेट मीडिया सेल ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर नगर कॉलोनी में तिरुपति एनक्लेव की दीवार गिरने से अपनी झुग्गी में सो रहे सबूर अली (62) और उनकी पत्नी अमीना (50) की मौत हो गई। दोनों असम के धुबरी जिले के मूल निवासी थे। यहां झुग्गी में रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से ड्राइवर को निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।
परी चौक के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए जा रहा था। तभी नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के परी चौक के पास अनियंत्रित होकर कार पलट नहर में गई। जिसने यह हादसा वह रुक गया। हादसे के बाद सड़क पर हड़कंप मच गया। हादसा होते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। हादसे में कार ड्राइवर घायल हो गया है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के मुताबिक, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत एक मंगलवार को कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी। सूचना मिलने पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा बाहर निकलवाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है। यातायात सुचारू रूप से संचालित है।
Noida: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिया होता नजर आ रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। कई बार बादल छाए रहे लेकिन बारिश नही होने से निराशा हाथ हाथ लगी थी। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो दी है। लेकिन तेज बारिश के कारण जगह जगह पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
प्राधिकरण के दावों की खुली पोल
नजारा यूपी के सबसे हाईटेक माने जाने नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से जलमग्न हो गया। जल जमाव और जाम से जूझने लगा जिससे प्राधिकरण और उसके अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी है. इस हाई टेक सिटी की हर साल मानसून आने से पहले शहर की नालों की साफ-सफाई और जलभराव रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं. लेकिन हर साल बारिश में सारे दावे पानी में धुल जाते हैं.
स्कूल और ऑफिस जाने में हुई परेशानी
स्कूल जाने वाले बच्चो और ऑफिस जाने के लिए निकले लोगों जाम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद लोग खुश है क्योँकि सुबह से हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दी है. बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट जरूर महसूस की जा रही है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। एक तरफ लोग प्रशासन द्वारा सड़कों पर भरे पानी से परेशान हैं। तो दूसरी तरफ बारिश के चलते अब पेड़ गिरने की समस्या भी सामने आ रही है।
बारिश के चलते दो गाड़ियों पर गिरा विशालकाय पेड़
ग्रेटर नोएडा और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जो अब आम लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। दादरी कस्बे के रेलवे रोड से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां पर लगातार हो रही बारिश के चलते दो गाड़ियों पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया है। बारिश के साथ ही इलाके में तेज हवा भी चल रही है। जिसकी वजह से पेड़ गिरा है। पेड़ गिरने से दोनों गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
वायरल हुआ वीडियो
इस घटना के बाद मौजूद तमाम लोगों ने वीडियो बनाए। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हैं। घटना को लेकर सभी आश्चर्य जता रहे हैं। लेकिन गनीमत ये है कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025