Noida: नोएडा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार लू और गर्मी से आज या कल में राहत मिल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ बनने से मिलेगी राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया है कि 18 और 19 जून से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में प्रचंड लू से राहत मिल सकती है। इसके साथ देर शाम तक बूंदाबांदी हो सकती है। आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन के मुताबिक, 18 या 19 जून से बिहार और झारखंड के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद है। इसके अलावा अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में कुछ नमी ला सकती है, जिससे प्रचंड लू से राहत मिल सकती है।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रेलड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर भारत में धीरे-धीरे लू की स्थिति में कमी और आसमान में बादलों के छाने की संभावना है। इस दौरान रह रहकर बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत लू की प्रचंड चपेट में है। मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025