कांग्रेस नेता और रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और कई नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
देखें राहुल गांधी का केक कटिंग वीडियो
बहन प्रियंका गांधी ने दी बधाई
प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी के साथ कार्यालय पहुंची। इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही लिखा कि प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता। हमेशा चमकते रहो।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी बधाई
राहुल गांधी को एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बधाई दी और लिखा-भारत के संविधान के मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के प्रति आपकी सशक्त करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको दूसरों से अलग करते हैं। कांग्रेस पार्टी का विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा आपके सभी कार्यों में दिखाई देता है, क्योंकि आप सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं। इसके साथ ही खरगे ने राहुल के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025