राहुल गांधी एक बार फिर से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं, जहां पर मंगलवार को उन्होंने पिछवरियां गांव में अर्जुन पासी के घरवालों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा वो इस दलित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे। राहुल गांधी बारिश में भीगते हुए पीड़ित परिवार के घर के पहुंचे थे।
राहुल गांधी ने अर्जुन पासी के परिवार से की मुलाकात
मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैंने अर्जुन की माता जी से बात की। उन्होंने बताया उनका छोटा बेटा बाल काटता है। कुछ लड़के उसके पास आते थे, 7-8 बार बाल कटवाते के बाग बिना पैसे दिए चले जाते। आखिरी बार जब आए उसे उसने पैसे मांगे। कहा-आज मेरे पैसे दे दीजिए। इसके बाद उसके भाई की हत्या की गई है। ये अन्याय है समाज और परिवार के खिलाफ। इस परिवार को न्याय मिलेगा।
राहुल गांधी बोले ‘पुलिस मास्टरमांइड के खिलाफ नहीं कर रही जांच’
मृतक अर्जुन पासी के घर में राहुल गांधी ने करीब 10 मिनट बिताएं। परिवार के लोगों को न्याय दिलाने की बात की। मीडिया से उन्होंने कहा कि-
यहां पर लोग न्याय मांग रहे हैं। क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है। एक व्यक्ति को मारा गया है, लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां के SP मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले।
क्या है पूरा मामला?
अर्जुन पासी का गांव के नवीन सिंह से एक छोटी सी बात पर झगड़ा हो गया था, जिसमें दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। बताया जा रहा है कि अर्जुन पासी ने नवीन सिंह को कई थप्पड़ मार दिए थे। इसी को लेकर नवीन सिंह ने अर्जुन को देर रात बुलवाया था और जैसे ही अर्जुन राजाराम के घर के पास पहुंचा, नवीन सिंह ने उसको गोलियों से झलनी कर दिया। जिससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नवीन सिंह फायरिंग के बाद साथियों समेत फरार हो गया था। पुलिस अब तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इश हत्या को लेकर परिजन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही गांव में भी आक्रोश का माहौल है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025