Noida: कई दिनों की अटकलों के बाद गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट से उनकी मां सोनिया गांधी कई बार सांसद चुनी गई हैं। पहले ऐसी अटकलें थीं कि प्रियंका गांधी अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। लेकिन नामांकन आखिरी दिन अमेठी से किशोरी लाल को टिकट देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।बता दें कि शुक्रवार नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता गया प्रसाद शुक्ला के घर पर आयोजित पूजा में शामिल हुए।
मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं
वहीं, राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते लिखा कि रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था! मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है। अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं। मुझे खुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं। मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं।
राहुल गांधी के पास 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, 49 लाख कर्ज
रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के आगे भाजपा के प्रत्याशी और प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की हैसियत बहुत कम है। राहुल गांधी के पास 20.29 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। वहीं, दिनेश की हैसियत 4.51 करोड़ है। राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में मुकदमे का जिक्र किया है। मिली सजा के बारे में भी स्पष्ट किया है। लग्जरी वाहनों से चलने वाले राहुल के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 49 लाख रुपये से अधिक की देनदारी भी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025