बीती शुक्रवार रात को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत की धूम रही। कपल 12 जुलाई को शादी करेंगे। कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर ने संगीत में समा बांधा, तो राधिका और अंनत एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। तो स्टार्स ने भी अपनी मौजूदगी से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा...

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में नेहा शर्मा ने अपने इंडो वेस्टर्न लुक से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। मल्टी कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नेहा शर्मा बेहद स्टनिंग लगीं। वहीं, उनकी बहन आयशा शर्मा भी गुलाबी रंग के लहंगे में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर ऑल ब्लैक अटायर में ट्यूनिंग बिठाते नजर आए। तीनों के लुक ने फैंस का खासा ध्यान आकर्षित किया। ब्लैक कलर के लहंगे में आलिया हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, आदित्य और रणबीर को ऑल ब्लैक सूट-बूट में स्वैग बिखेरते देखा गया।

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने गोल्डन गर्ल बनकर शाम में चार चांद लगा दिए। गोल्डन रंग की साड़ी के साथ धक-धक गर्ल ने हैवी नेकलेस पहना हुआ था। माधुरी दीक्षित के ओवरऑल लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह का हिस्सा बनने वाले सितारों में अभिनेत्री विद्या बालन का भी नाम शुमार है। साथ ही ग्रे सेक्विन आउटफिट में शनाया कपूर के लुक ने हर किसी को दीवाना बना दिया है। साथ ही व्हाइट कलर के लहंगे में अमीषा पटेल भी बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में एक्ट्रेस सारा अली खान भी गोल्डन लहंगे में स्पॉट हुईं। खुशी कपूर भी पिंक कलर की साड़ी में काफी ज्यादा ग्लैमरस लगीं। साथ ही

पलक तिवारी ने रेड कलर का लहंगा चुना, जिसमें वह बला की खूबसूरत लगीं। वहीं, ब्लू सेक्विन लहंगे में जान्हवी कपूर भी रेड कार्पेट पर हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं।

पार्टी में दिशा पाटनी को भी गोल्डन साड़ी में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा गया। वहीं, सोनम बाजवा भी लाल लहंगे में काफी ज्यादा स्टनिंग लगीं। अनन्या पांडे ने भी अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना दिया।

ऑल ब्लैक सूट-बूट में सलमान खान ने पार्टी की शान बढ़ाई। इसके अलावा साउथ के मशहूर निर्देशक एटली भी पत्नी प्रिया के साथ रेड कार्पेट पर पोज देते देखे गए।

इसी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांडया, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और भी कई क्रिकेटर्स संगीत में पहुंचे।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025