Noida: लुक्सर जेल में कैदी संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। एक महीने पहले पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में संदीप जेल भेजा गया था। वहीं, मृतक के परिजनों ने जेल के अंदर हत्या करने का आरोप लगाया है। फुलिस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बंद की 2 दिन बाद जमानत मिलने वाली थी।
एक महीने पुलिस ने किया था गिरफ्तार
थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि चोटपुर कॉलोनी निवासी बंदी संदीप उर्फ ननकू (24) जिला कारागार में अस्थाई कारागार की खिड़की में अपने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि बंदी संदीप को 2 मार्च को थाना सेक्टर-63 पर दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार कर जिला कारागार में भेजा गया था।
मृतक के खिलाफ कई मुकदमे थे दर्ज
बंदी के विरुद्ध पहले से 7 केस दर्ज थे। फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है कि बंदी ने आखिर आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि जेल में बंद अन्य साथियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी। बंदी के शव को पोस्मटमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि इसी जेल में स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल भी बंद हैं। इसके साथ सुंदर भाटी गैंग के गुर्गे भी यहीं बंद हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025