नोएडा प्रेस क्लब में भारतीय किसान यूनियन मंच ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस वार्ता के दौरान संगठन के विस्तार की घोषणा की गई. संगठन विस्तार के क्रम को आगे बढ़ाते हुए दानिश सैफी को भारतीय किसान यूनियन मंच का एनसीआर अध्यक्ष घोषित किया गया.
दानिश सैफी बने भाकियू मंच के एनसीआर अध्यक्ष
दानिश सैफी लगातार 15 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में किसान गरीब मजदूर की आवाज उठा रहे हैं और लगातार संगठन के साथ उनके क्रियाकलापों में जुड़े हुए थे. इसके साथ ही संगठन को यहां तक पहुंचने में मजबूती प्रदान की है. संगठन की रीति और नीति से प्रभावित होकर और संगठन के आग्रह पर दानिश ने एनसीआर अध्यक्ष के पद को ग्रहण किया है. इसके साथ ही भविष्य में भी संगठन को लगातार मजबूती प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया है. विजेंद्र यादव और सूरज यादव ने भारतीय किसान यूनियन मंच की कार्यशैली से प्रभावित होकर सगंठन ज्वॉइन किया है.
प्रेस वार्ता में मौजूद रहे कार्यकारिणी सदस्य
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन मंच के सरंक्षक सुरेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान, यूथ अध्यक्ष आशीष चौहान, यूथ महासचिव रिंकू यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम यादव, यूथ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता विमल त्यागी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, महानगर अध्यक्ष उमंग पंडित, यूथ सचिव अमित बसोया, पाला प्रधान, ओमवीर नेता जी आदि सभी कार्यकारिणी के लोग मौजूद रहे
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025