उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा और भाजपा के बीच पोस्टर वार हो रहा है। जहां महिला सुरक्षा को लेकर विपक्षी पार्टी ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही 'बुलडोजर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही', 'सरकार गुनहगारों को संरक्षण दे रही' इस तरह के तमाम सवाल भी उठाए।
सपा और भाजपा के बीच जारी पोस्टर विवाद
सपा ने भाजपा को घेरते हुए राजधानी लखनऊ में कई तरह पर पोस्टर लगाए हैं। प्रतापगढ़ के भाजपा नेता मुनीष शुक्ला टीसू की तरफ से प्रदेश उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास के बाहर सपा के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है, तो सपा की तरफ से भी भाजपा के खिलाफ 1090 चौराहे पर विरोध में पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर को देखकर पता चलता है कि ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव पर कटाक्ष दिखता है, तो 1090 पर चौराहे पर लगे पोस्टर पर भाजपा को महिला विरोधी बताया जा रहा है।
'लड़के हैं गलती हो जाती है'
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के एक बयान का जिक्र पोस्टर में किया गया है। जहां पर अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई। साथ ही लिखा गया है कि लड़के हैं गलती हो जाती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद है गलती हो जाती है। वहीं, भाजपा के खिलाफ पोस्टर में दिखाया गया है कि भाजपा महिला विरोधी सरकार है।
कई मामलों को पोस्टर में जिक्र
पोस्टर में तमाम विषयों का सिलसिलेवार तरीके से व्याख्यान किया गया है। जिसमें वाराणसी में भाजपा के नेताओं ने छात्रा का बलात्कार किया और भाजपा ने उसे संरक्षण दिया है। बाराबंकी में सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कुशीनगर में भाजपा नेता ने किशोरी को घर मे बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यूपी, झारखंड, कर्नाटक और उत्तराखंड में भाजपा नेताओं पर दुष्कर्म के मामले हैं। उन्नाव से लेकर गोरखपुर और हाथरस तक भाजपा बलात्कारियों का समर्थन करती रही है, तक बात कही गई है।
बाबा का बुलडोजर कहां हैं?
योगी सरकार की बुलडोजर कार्यवाई सिर्फ प्रदेश में ही नहीं देशभर में विख्यात है। इसपर कटाक्ष करते हुए पोस्टर में सवाल पूछा गया है कि बाबा का बुलडोजर कहां हैं? बलात्कारियों को संरक्षण देना और पीड़िता पर राजनीति करना बंद करो। गोरखपुर, उन्नाव और वाराणसी में बुलडोजर कब चलेगा?
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025