Noida: नियम कानूनों की अनदेखी कर थाना सेक्टर- 142 पुलिस द्वारा रोजगार करने से रोकने के विरोध में गांव शाहदरा के साप्ताहिक बाजार के दुकानदारों ने सेक्टर- 45 पार्क में बैठक की। बैठक को पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन की अध्यक्ष पूनम देवी, कोषाध्यक्ष रामस्वारथ ने संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि उक्त बाजार वर्षों वर्षों से लगता आ रहा है, लेकिन पुलिस पिछले कई सप्ताह से उक्त बाजार को नहीं लगने दे रही है। जिससे वेंडर्स को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस द्वारा बाजार को मौजूदा स्थान से दूर सुनसान जगह पर लगाने के लिए बोला जा रहा है, जहां वेंडर्स का रोजगार चलेगा ही नहीं।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर धरने की चेतावनी
बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी 2024 को प्रातः 11:30 बजे यूनियन का प्रतिनिधिमंडल थानाध्यक्ष थाना सेक्टर- 142 से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया जाएगा। उनसे बाजार को पूर्व की भांति लगने देने का अनुरोध करेंगे। इसके बाद भी पुलिस द्वारा बाजार को लगने से रोका गया तो पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को फिर ज्ञापन दिया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025