पुराने पारिवारिक विवाद के चलते रिश्तेदारों से झगड़ा. घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया.
Greater Noida: रविवार की रात दादरी थाना के तुलसी विहार कालोनी के रेलवे रोड कस्बे में एक शख्स ने अपने ही रिश्तेदार के उपर गोलियां चला दी. ललित (साडू) अपने साथी के साथ गोविंद शर्मा के घर जाकर किसी पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर बहस करने लगा. देखते ही देखते मामला तूल पकड़ने लगा और बात गाली गलौच पर आ गई.
गुस्से में आकर चला दी गोली
बात आगे बढ़ने पर ललित ने अपने साथ लाये तमंचे का इस्तेमाल करते हुए गोविंद शर्मा पर गोली दाग दी. गोविंद को लहूलुहान देख ललित और उसका साथी मौके से भाग गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जल्द से जल्द मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक गोविंद को पहले ही पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था.
हिरास्त में आरोपी
मामले की तुरंत कार्रवाई करते हुए दादरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने पर सारे मसले को सुलझाया. गोविंद के परिवार वाले इस घटना के कारण ख़ौफ में है तो वहीं पर दादरी पुलिस के डीएसपी एसीपी ने मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को सजा दिलान की बात की है.
इलाके में पुलिस सुरक्षा और जांच के कार्यों को पूरा कर ललित उसके साथी रोहित और इनके अलावा गोविंद की मौसीः पूनम और पवित्रा के अलावा एक और शख्स को इस केस में आरोपी बनाया है.
Noida: नोएडा में आरजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। सेक्टर 163 मोहियापुर गांव के श्मशान घाट में बने मंदिर की मूर्ति रात के अंधेरे में तोड़ दी गई है। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने विरोध जताया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर बनवाया था श्मशान घाट और रखी थी मूर्ति
बता दें कि 17 सितंबर को महियापुर गांव के निवासियों ने आपसी सहयोग से चंदा इकट्ठा करके श्मशान घाट का निर्माण कराया था। इसके साथ ही भगवान भोले की मूर्ति स्थापित की थी। जिसको जितेंद्र पुत्र श्याम सिंह निवासी गुलावली और कुछ अज्ञात लोगों ने रात को भोले शंकर की मूर्ति और टीन शेड को तोड़ दिया है। जिसके कारण मोहियापुर के लोगों में आक्रोश है, इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है।
3 थानों की पुलिस और पीएसी तैनात
सूचना मिलते ही मौके पर तीन थानों की पुलिस PAC और एसीपी मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। वरना एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं, पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
दो गांव के लोगों में चल रहा है विवाद
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहियापुर में नोएडा प्राधिकरण द्वारा शमशान घाट के लिये भूमि आवंटित की गई थी। जिस पर मोहियापुर के लोग शमशान घाट बनाना चाह रहे थे। जिसको लेकर ग्राम याकूतपुर व गुलावली के निवासियों मे पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसके संबंध मे स्थानीय पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी।
बिना अनुमति के रखी गई थी मूर्ति
शमशान घाट पर 2/3 दिन पूर्व ही बिना अनुमति के मूर्ति रखी गई थी। 20 नवंबर रात्रि में कुछ व्यक्तियों द्वारा शमशान घाट में मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। दोनों पक्ष एक ही धर्म से संबंधित हैं। मूर्ति तोड़ने वालों की पहचान हो गई है। तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज करते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, शांति व्यवस्था स्थापित है।
इसे भी पढ़ें-नोएडा में इस सोसाइटी के मंदिर में मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुआ विवाद
इसे भी पढ़ें-शराबियों ने नागेश्वर शिव मंदिर में मचाया उत्पात, भगवान की मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर वस्त्रों को जलाया
Noida: दलित संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर नोएडा पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी, आजाद समाज और समावादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता सड़क पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि नोएडा में भारत का कुछ खास असर नहीं है। भारत बंद आह्वान को देखते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर शिव हरी मीणा टीम के पैदल गस्त साथ कर रही हैं। इसके साथ ही भारी पुलिस बल के साथ नोएडा के भीड़भाड़ वाले बाजारों मे पैदल गस्त सीनियर अधिकारी कर रहे हैं। मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप की भी निगरानी रखी जा रही है।

बता दें कि आरक्षण को लेकर दलित संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। समाजवादी पार्टी, बसपा आजाद समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने बंद का समर्थन किया है। हालांकि नोएडा में कुछ जगहों पर कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बाजार और दुकानें खुली हुई हैं।
गौरतलब है कि नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने आरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है। अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग है। जिसको लेकर राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, कई राज्यों के कई बाजार पूरी तरह से बंद है। बिहार और झारखंड में प्रदर्शन उग्र होने की खबर है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025