नोएडा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक और लड़की की लाश मिली है। मृतका एक सरकारी कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर थी। दरअसल नोएडा की नामी सोसायटी में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की महिला डिप्टी मैनेजर ने सुसाइड कर लिया है। मृतका की लाश उसके बॉयफ्रेंड के फ्लैट पर फंदे से लटकी मिली है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आईआरएस अधिकारी मृतक महिला के साथ पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में था, फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या था पूरा मामला
यह मामला सेक्टर 39 थाना इलाके के सेक्टर 100 स्थित लोटस ब्लू बर्ड सोसायटी का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लोटस ब्लू वर्ड सोसायटी में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आरोपी अधिकारी सौरभ मीणा भी फ्लैट में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर मृतका के परिजन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। मृतक महिला के परिजनों ने शिकायत में कहा है कि सौरभ और शिल्पा गौतम पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे। मृतका सौरभ से शादी के लिए कहती थी जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता था और आरोपी सौरभ उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने मृतका का परिजनों के शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी सौरभ मीणा आयकर विभाग में है डिप्टी कमिश्नर
मामले में आरोपी सौरभ आईआरएस अधिकारी है और आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात है। जबकि मृतका सरकारी कंपनी BHEL में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि दोनों डेटिंग एप के माध्यम से एक दूसरे के करीब आए थे, पिछले तीन से साल से दोनों रिलेशनशिप में थे और एक साथ लिव इन में रह रहे थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025