प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे। तेजपुर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। शुक्रवार को काजीरंगा में रात्रि विश्राम करने के बाद अगली सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी व जीप सफारी का आनंद लिया।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण, बहुप्रतीक्षित और दुनिया के सबसे ऊंचाई (13000 फीट) पर बनी सबसे लंबी सुरंग (सेला पास) देश को का उद्घाटन किया। यह डबल लेन वाली यह ऑल वेदर टनल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामिंग और तवांग जिले को जोड़ेगा। एलएसी तक पहुंचने वाली यह एक मात्र रास्ता है। वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री हैं, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा कर रहे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों और अधिकारियों में खासी उत्साह देखी जा रही है। तैयारियां जोरों पर जारी हैं।
सेला टनल का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को को संबोधित करते हुए कहा, "पूरे देश में विकसित राज्य से विकसित भारत का राष्ट्रीय उत्सव तेज गति से जारी है। आज मुझे विकसित पूर्वोत्तर के इस उत्सव में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के साथ एक साथ हिस्सेदार बनने का अवसर मिला है।"
उन्होंने आगे कहा, "पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमारा विजन अष्टलक्ष्मी का रहा है। दक्षिण और पूर्वी एशिया के साथ भारत के ट्रेड, टूरिज्म और दूसरे रिश्तों की एक मजबूत कड़ी हमारा नार्थ ईस्ट बनने जा रहा है। आज यहां एक साथ 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण या शिलान्यास हुआ है। आज अरुणाचल प्रदेश के 35 हजार गरीब परिवारों को अपने पक्के घर मिले हैं।"
पीएम मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के हजारों परिवारों को नल कनेक्शन मिले हैं, पूर्वोत्तर के अलग-अलग राज्यों में कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर के विकास पर हमने जितना निवेश बीते 5 वर्ष में किया है, जितना काम किया है। इतना ही काम करने के लिए कांग्रेस को 20 साल लग जाते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने विशेष तौर पर 'मिशन पाम ऑयल' की शुरुआत की थी। आज इसी मिशन के तहत पहली ऑयल मिल का लोकार्पण हुआ है। ये मिशन भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर तो बनाएगा ही साथ ही यहां के किसानों की भी आय बढ़ेगी।
उन्होंने आगे कहा, "मोदी की गारंटी क्या होती है, ये आपको अरुणाचल में आकर साफ दिखता है। पूरा पूर्वोत्तर देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है। आजादी के बाद से लेकर 2014 तक पूर्वोत्तर में 10 हजार किमी नेशनल हाइवे बनाए गए थे। जबकि बीते 10 वर्षों में हो 6 हजार किमी से अधिक नेशनल हाइवे बनाए गए हैं। जितना काम 7 दशक में हुआ, उतना हमने 1 दशस में करीब करीब कर दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025