रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' अपने हर सीजन की तरह इस बार भी कंट्रोवर्सी और वाद-विवाद को लेकर खूब सुर्खियों में है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट के बीच खूब लड़ाई देखने को मिल रही है और काफी जल्दी-जल्दी नॉमिनेशन और एविक्शन हो रहे हैं। शो से बाहर हो चुकी अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने शिवानी कुमारी के एक झूठ का पर्दाफाश किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके सच्चाई सामने रखी है।

पिछले दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' में शिवानी ने खुलासा किया था कि जब वह अरमान मलिक के घर गई थीं, तो उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ था। शिवानी का कहना था कि वो गांव से हैं इसीलिए उनके साथ ऐसा किया गया। शिवानी ने शो से पहले यूट्यूबर के घर जाने के बारे में याद करते हुए कहा था कि, 'ये जो सोचते हैं ना मेरे बारे में, हम छोटे से गांव से हैं, कुछ भी नहीं मेरे घर में। जब गए ना इनके घर पे तो भाभी ऐसे कह रही, 'ए खाना डाल दे इसको', मतलब गए हैं तुम्हारे घर में तो ऐसे व्यवहार करोगे।'
जमकर ट्रोल हुई अरमान मलिक की दोनों पत्नियां

इस शो में शिवानी सबसे चर्चित प्रतिभागियों में से हैं। शिवानी के इस बयान के बाद हर कोई अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों को ट्रोल कर रहा था। लेकिन अब पायल मलिक ने बिग बॉस के घर से बाहर आते ही शिवानी की सच्चाई बता दी है। पायल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बोल रही हैं कि 'पहले ये वाला वीडियो देखो'। इस वीडियो में शिवानी कहती नजर आ रही है कि 'जब हम उनके घर गए थे ना तो भाभी ने कहा ऐ इसको खाना डाल दो। मतलब हम तुम्हारे घर गए हैं तो ऐसा बर्ताव करोगे।', इसके बाद पायल शिवानी का ही एक व्लाॉग दिखाती है, जिसमें देखा जा सकता है कि पायल की बहन शिवानी के लिए पराठा लेकर आती हैं और शिवानी उसे खूब खुश होकर खाती हैं।'
इसके बाद पायल मलिक ने एक और व्लॉग शेयर किया जिसमें पायल और कृतिका शिवानी को गले लगाती हुई नजर आ रही है और उनसे अच्छे से बात कर रही हैं। शिवानी व्लॉग में बोलती हैं कि 'मुझे भाई और दोनों भाभी से मिलकर बहुत अच्छा लगा', शिवानी का झूठ दिखाते हुए पायल वीडियो में ताली बजाती हैं और कहती हैं कि वाह शिवानी। ये देखो कितना गिर सकता है ये। ये सोचती है कि लोग अंधे है उन्हें कुछ पता नहीं है। वीडियो को शेयर करते हुए पायल ने कैप्शन में लिखा- 'ये है शिवानी की सच्चाई'।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025