ग्रेटर नोएडा का जैतपुर गांव कुछ देर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमद् भागवत कथा का गवाह बनने जा रहा है। रविवार को निकाली गई कलश यात्रा से अनुमान लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद् भागवत की कथा सुनने पहुंचने वाले हैं। आज से हिन्दू हृदय सम्राट पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगने जा रहा है। इसके पहले पंडाल में दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
कथा को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक ये संख्या लाख में भी हो सकती है। कथा स्थल तक पहुंचने के लिए आप इन रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आप जाम से भी बच सकते हैं।
बाबा बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंचेंगे हजारों की संख्या में श्रद्धालु, सुरक्षा- व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम @bageshwardham pic.twitter.com/vQBS6vEYYf
— Now Noida (@NowNoida) July 10, 2023
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंचने लगे श्रद्धालु pic.twitter.com/bAWMZbzas2
— Now Noida (@NowNoida) July 10, 2023
इस कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई सियासी हस्तियों और धर्माचार्यों को आमंत्रण भेजा गया है। कार्यक्रम में वीवीआईपी के पहुंचने की भी उम्मीद है। जिसे देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा के लिए दो हजार सीसीटीवी लगाए गये हैं। जिसके जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025