नोएडा: चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर शिकंजा अब फिर से कसता दिख रहा है। करीब 8 घंटे के पूछताछ के बाद ATS की टीम सीमा हैदर को लेकर सेक्टर-94 के लिए रवाना हो गई। ATS ने सीमा हैदर उसके पति सचिन और ससुर नेत्रपाल से पूछताछ शुरू कर दी है।
सीमा हैदर और सचिन से ATS की पूछताछ @noidapolice pic.twitter.com/jMXefzdzYa
— Now Noida (@NowNoida) July 18, 2023
हाई कमीशन को भेजे गए दस्तावेज
एटीएस की टीम ने दोपहर करीब दो बजे से रात 10 बजे तक सीमा हैदर से पूछताछ की। करीब 8 घंटे चली पूछताछ के बाद तीनों को सेक्टर-94 ले जाया गया। जहां पर सचिन और उसके पिता नेत्रपाल से भी पूछताछ की गई। सीमा के मोबाइल और दस्तावेज हाई कमीशन को भेजे गये हैं।
रिश्तेदारों से भी हो सकती है पूछताछ
आपको बता दें कि हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सचिन मीणा का भाई अपनी भाभी सीमा हैदर के बारे में बता रहा था। यह वीडियो खूब वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर के करीबियों को जांच एजेंसी पूछताछ के लिए बुला सकती है। बताया जा रहा है कि देश विरोधी गतिविधियों और आईएसआई कनेक्शन के शक में दोबारा से सीमा हैदर से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
Noida: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर देशभक्ति की रंग में नजर आई. सीमा हैदर ने अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया इसके साथ ही देशवासियों को भी शुभकामनाएं दी.
जय श्री राम के लगाए नारे
सीमा हैदर मीडिया के सामने आने से फिलहाल पूरे दिन बचती नजर आई. लेकिन 15 अगस्त के मौके पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया. जिसमें सीमा हैदर ने जय श्री राम बोल कर अपनी बात की शुरुआत की.
देशवासियों को दी बधाई
जारी वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि वो अपने परिवार सहित रबूपुरा ससुराल में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस मनाया. इसके साथ ही 15 अगस्त पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नजर आई.
हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और रहेगा
वायरल वीडियो में सीमा हैदर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषण को सुनने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी जांच कर रही है, इसलिए वह लालकिले पर नहीं जा सकी. इसके साथ ही भारत की राष्ट्रपति और अपने वकील से न्याय मांगने की गुहार लगाई. लगभग 1 मिनट 18 सेकंड के इस वायरल वीडियो में सीमा हैदर ने कई बार भारत माता की जय के नारे लगाए. आखिरी में हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है,जिंदाबाद रहेगा का नारा बोलकर अपनी बात को खत्म किया.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025