Noida: शासन द्वारा ओवर लोड संचालित वाहनों और खनन सामाग्री के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश पर डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा 8 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इसी कड़ी में टास्क फोर्स कमेटी जिले में ओवर लोड वाहनों और खनन सामाग्री के अवैध परिवहन को लेकर औचक निरीक्षण के साथ-साथ कार्रवाई कर रही है।
टीम ने सुबह-सुबह चलाया अभियान
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी खनन अतुल कुमार ने बताया कि रविवार को राजस्थान एवं हरियाणा से रोडी, गिट्टी, रेता लादकर गौतमबुद्धनगर आने वाले 11 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सुबह 04 बजे से 12 बजे तक इको टेक-1 डीएनडी, कालिंदी कुंज, चारमूर्ति बिसरख में चेकिंग के बाद कार्रवाई की गई। ओवर लोड वाहनों को थाना इकोटेक-I 01 वाहन, सेक्टर-126 कालिंदी कुंज में 6 वाहनों और बिसरख में 4 वाहनों को सीज कर खड़ा किया गया है।
परिवहन विभाग ने वसूला 8 लाख 39 हजार जुर्माना
ओवर लोड माल, कई वाहनों में रजिस्ट्रेशन साफ नहीं होने और निर्माण सामाग्री त्रिपाल से ढका न होने, रिफ्लेक्टर न लगा होने एवं फिटनेस/परमिट प्रमाणपत्र न होने व कर न जमा होने के कारण प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। खनन विभाग द्वारा बिना परमिट व ओवरलोड वाहनों पर लगभग 03 लाख 08 हजार रुपए और परिवहन विभाग द्वारा 08 लाख 39 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन और परमिट निलंबन की संस्तुति की गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त ने कहा कि आगे भी ओवरलोड/अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध जिलास्तरीय कार्यबल के द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025