18वीं लोकसभा के विशेष सत्र का आगाज 24 जून से हो गया है। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली, जो सिलसिला दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं सत्र के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। वहीं आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने भी शपथ ली। वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से एक भूल हो गई। जी हां कांग्रेस नेता राहुल गांधी शपथ लेने के बाद स्पीकर से बिना मिले, सीधे साइन करने के लिए चले गए। हालांकि वो ज्यादा आगे जा पाते उसके पहले कांग्रेस के अन्य सांसदों ने राहुल गांधी को याद दिलाया कि वह स्पीकर से मिले ही नहीं हैं। इसके बाद राहुल गांधी वापस स्पीकर के पास गए और उनका अभिवादन किया।
राहुल के शपथ ग्रहण के दौरान जमकर लगे नारे
नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान शपथ के लिए जब राहुल गांधी का नाम पुकारा गया। तो विपक्ष के नेता अपने स्थान पर खड़े हो गए और ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाने लगे। उनके शपथ लेने के बाद भी कांग्रेस सदस्यों ने ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए। इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी नारे लगाए। राहुल गांधी के शपथ ग्रहण के दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने रिएक्शन दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं इस दौरान राहुल गांधी सांसदी की शपथ लेने के लिए संविधान की एक प्रति को अपने साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने संविधान की प्रति को सत्ता पक्ष की ओर दिखाया और लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राहुल गांधी सांसदी की शपथ लेने के दौरान एक हाथ में संविधान की प्रति को भी पकड़े रहे।
अखिलेश यादव समेत कई सपा सांसदों ने भी ली शपथ
लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। वह कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। शपथ लेते समय उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी। अखिलेश यादव के अलावा उनकी पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने शपथ ली। इस दौरान डिंपल यादव के हाथों में भी संविधान की प्रति नजर आई। उनके साथ ही मुजफ्फरनगर से सपा सांसद महेंद्र मलिक, कैराना से पार्टी सांसद इकरा चौधरी, फिरोजाबाद से पार्टी के लोकसभा सदस्य अक्षय यादव, बदायूं से सांसद आदित्य यादव और सपा के कई अन्य सांसदों ने शपथ ली।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025