लोकसभा चुनाव 2024 के मतों की गणना जारी है। बात करें शुरुआती रुझानों की तो अभी एनडीए ने बढ़त बना रखी है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी कड़ी टक्कर दे रहा है। लखीमपुर खीरी जिले राजापुर मंडी में खीरी और धौरहरा सीट पर सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट मतों की गणना शुरू हो गई।शुरुआती रुझानों में भाजपा यूपी में 37 सीटों से आगे है सपा 14 सीटें, कांग्रेस 2 सीट वहीं बसपा और अन्य का अब तक खाता भी नहीं खुला है।
पहला चक्र साढ़े नौ बजे तक पूरा होने की संभावना
शाहजहांपुर में सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना जारी है। पहला चक्र साढ़े नौ बजे तक पूरा होने की संभावना है। 456 कार्मिक लोकसभा और 19 कार्मिक ददरौल विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए 84 टेबल लगाई गईं हैं। 18 टेबल रिजर्व हैं।
शाहजहांपुर में करीब 32 चक्र में गणना पूरी होगी
शाहजहांपुर लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना शुरू हुई। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से काउंटिंग की जाएगी। इससे पहले सुबह छह बजे से मतगणना कार्मिकों का रोजा मंडी समिति स्थित मतगणना केंद्र में पहुंचना शुरू हो गया था। पुलिस, मतगणना कार्मिकों और प्रत्याशियों के एजेंटों का प्रवेश अलग अलग गेट से अंदर कराया गया। करीब 32 चक्र में गणना पूरी होगी। शाम चार बजे तक पूरा परिणाम आने की संभावना है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025