Noida: बढ़ती महंगाई में दिवाली से पहले अब प्याज ने आम लोगों को रुला दिया है। नोएडा में अचानक प्याज के दामों बेहताशा वृद्धि हो गई है। तीन दिन पहले 30 से 35 रुपये किलो बाजारों में मिलने प्याज अब 80 और 90 किलो बिक रहा है।
90 रुपये किलो तक बिक रही प्याज
नोएडा और दिल्ली एनसीआर में प्याज नवरात्रों तक 30 किलो मिल रहे थे। लेकिन नवरात्र खत्म होते ही प्याज की कीमत बाजारों में 90 रुपये किलो तक पहुंच गई है। जिससे ग्राहकों की जेबों पर असर पड़ रहा है। अचानक प्याज के रेट 70 फ़ीसदी बढ़ गए हैं। जिससे सब्जी मंडी पर प्याज की खरीदारी पर गिरावट आई है।
प्याज की बिक्री में आई कमी
नाउ नोएडा संवाददाता साजिद अली ने नोएडा के सेक्टर 12 सब्जी मंडी में दुकानदारों से बातचीत की और यह जानने की कोशिश की की आखिर प्याज के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि पहले की तरह प्याज अब प्याज की बिक्री नहीं हो रही है। अब लोग जरूरत के हिसाब से भी कम प्याज खरीद रहे है।
बढ़ती महंगाई की जिम्मेदार भाजपा सरकार
वहीं, बढ़ते प्याज के दामो पर अब राजनीति होने लगी है। समाजवादी पार्टी के नेता अतुल यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर वर्तमान सरकार बीजेपी को ज़िम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में बढ़ती महंगाई का भाजपा को नतीजा भुक्तना पड़ेगा। लोग बस समय का इंतजार कर रहे हैं। इस बार भाजपा को करारी हार मिलेगी। सपा नेता ने कहा कि बीजेपी का नेता महंगाई पर बात नहीं करता। आम लोगों की ऐसे कैसे समस्या दूर होगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025