इनकम टैक्स विभाग ने कानपुर के बहुचर्चित बंशीधर तंबाकू कंपनी पर छापा मारा है। विभाग ने तंबाकू कंपनी के कानपुर के साथ ही दिल्ली, मुंबई, गुजरात समेत 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सूत्रों की मानें तो कंपनी ने कागजों पर तो अपना टर्नओवर 20 से 25 करोड़ दिखाया है, जबकि असल में यह टर्नओवर लगभग 100- 150 करोड़ के आसपास है। आपको बता दें कि 29 फरवरी को आयकर विभाग ने तंबाकू कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी आज दूसरे दिन भी जारी है। इस दौरान कंपनी मालिक के दिल्ली आवास पर 60 करोड़ रुपये कीमत से ज्यादा की कारें मिली हैं। जिसमें 16 करोड़ की रोल्स-रॉयस फैंटम भी शामिल है।
60 करोड़ से ज्यादा कीमत का लग्जरी गाड़ियां
आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के मालिक के बेटे शिवम मिश्रा के आवास पर जिन कारों की तलाशी ली। उनमें मैकलेरन, लेम्बोर्गिनी, फेरारी और रोल्स-रॉयस जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने 4.5 करोड़ नकद जब्त किया है। साथ ही कुछ बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। आपको बता दें कि एक ओर तंबाकू कंपनी हिसाब-किताब में दर्शाई गई कंपनी को फर्जी चेक जारी कर रही थी, लेकिन दूसरी ओर अन्य बड़े पान मसाला घरानों को उत्पाद की आपूर्ति कर रही थी। तंबाकू कंपनी 20 -25 करोड़ का टर्नओवर दिखाती थी जो असल में 100 से 150 करोड़ से ज्यादा होता है।
80 साल से तंबाकू कारोबार से जुड़े केके मिश्रा
फर्म के मालिक केके मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा करीब 80 साल से तंबाकू कारोबार से जुड़े हैं। उनका नयागंज में पुराना ऑफिस है। नयागंज स्थित बंशीधर एक्सपोर्ट और बंशीधर टोबैको का विदेशों तक कारोबार फैला हुआ है। कंपनी का तंबाकू का बड़ा काम है। कंपनी बड़े पान-मसाला ग्रुप्स को माल सप्लाई करती है। 29 फरवरी गुरुवार को दोपहर करीब 1.30 बजे आयकर विभाग के अधिकारी 6 गाड़ियों से पहुंचे और पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले में ले लिया। साथ ही वहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी ले लिये गए। कागजी दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को भी कब्जे में ले लिया गया। फिलहाल, रियल एस्टेट, बेनामी संपत्तियों के अलावा नकदी की भी तलाश की जा रही है।
इनकम टैक्स के साथ जीएसटी चोरी का भी मामला!
कारोबारी के कानपुर के साथ दिल्ली स्थित बंगले पर भी आयकर अधिकारियों ने छापेमारी की है। आयकर विभाग को भारी टैक्स चोरी का इनपुट मिलने के बाद टीम कंपनी के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची। वहीं इस दौरान इनकम टैक्स के साथ जीएसटी चोरी की भी बात सामने आ रही है। पांच राज्यों में कंपनी से जुड़े ठिकानों और लोगों पर इनकम टैक्स की करवाई जा रही है। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की 15 से 20 टीमें गुजरात में अहमदाबाद, उत्तर प्रदेश में कानपुर, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में छापेमारी कर रही हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025