मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में यूपी की सभी कमिश्नरेट और जनपदों में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को प्रथम स्थान मिला है। ये स्थान कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मिला है।
अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही में मिला A+
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को पुराने केस के निस्तारण करने के संबंध में, गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत माफियाओं के विरूद्ध की गई कार्यवाही के संबंध में और विभिन्न प्रकार के सत्यापनों के संबंध में अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही के लिए A+ की रैकिंग प्राप्त हुयी है।
मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में 47 बिंदुओं पर होता है आकलन
मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं और ईकाइयों की कार्यवाहियों के 47 बिन्दुओं पर आकलन किया जाता है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आम जनमानस को और अधिक सुरक्षित व पुलिस-जनता के बीच अच्छे समन्वय स्थापित करने के लिये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को उ0प्र0 की समस्त कमिश्नरेट व समस्त जनपदो में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025