शादी का मौका किसी भी कपल के लिए बेहद ही खास होता है. तो वहीं हनीमून को लेकर एक कपल को शादी से ज्यादा एक्साइटमेंट होती है. वे महीनों तक इसके लिए तैयारियां करते हैं. ढेर सारे प्लान्स बनाते हैं और अगर कोई आपके इन प्लान्स पर पानी फेर दे तो आप क्या करेंगे. जाहिर सी बात है वक्त आने पर आप भी उसे अच्छा खासा सबक सिखाएंगे. दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नोएडा की एक कंपनी ने दिल्ली के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही कर दिया है. जिसके बाद शख्स ने कंज्यूमर फोरम में कंपनी शिकायत की. अब कंपनी को 10 लाख रुपये शख्स को चुकाने पड़ रहे हैं.
दुबई पहुंचते ही कपल के उड़े होश
दिल्ली के रहने वाले अंकित गुप्ता की शादी साल 2022 में हुई थी. कई महीनों से वो और उनकी पार्टनर तय कर रहे थे कि हनीमून के लिए कहां जाना ठीक रहेगा. काफी रिसर्च और सलाह मशविरा के बाद दोनों से मिलकर हनीमून डेस्टिनेशन चुना. बता दें, अंकित ने नोएडा की एक कंपनी से 5 लाख रुपये की मेंबरशिप ली थी. जिसमें कंपनी ने दो लोगों को पांच साल तक के लिए इंटरनेशनल पैकेज दिया था. ऐसे में अंकित और उनकी वाइफ का प्लान दुबई जाने का था, जो कंपनी की पॉलिसी के हिसाब से मुफ्त होने वाला था. अंकित को लगा कि नोएडा की कंपनी सब मैनेज कर लेगी और हनीमून पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन जैसा अंकित ने सोचा था. वैसा बिल्कुल नहीं हुआ. दरअसल 15 नवंबर 2022 को दोनों की ट्रिप फाइनल हुई थी. जिसके बाद अंकित ने बताया नोएडा की कंपनी ने कहा था कि वो होटल बुकिंग, टिकट समेत अन्य अरेंजमेंट कर देंगी. कंपनी पर भरोसा करते हुए दोनों जब दुबई पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. कंपनी ने जो वादे किए थे, उसके अनुसार ऐसा कुछ नहीं हुआ. कंपनी ने किसी भी तरह से कोई होटल, टैक्सी तक का अरेंजमेंट नहीं किया था. न ही कोई बुकिंग की थी.
कंपनी को अब चुकाने होंगे 10 लाख रुपये
अंकित ने बताया, मेरा हनीमून था. मैं और मेरी पत्नी कंपनी के भरोसे बैठे थे. हमें लगा कि कंपनी अपने हिसाब से होटल की बुकिंग करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कंपनी से बार- बार संपर्क करने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली. हम बहुत दुखी हो गए थे. यहां हम अच्छी यादें बनाने आए थे, लेकिन हमें महसूस हुआ कि नोएडा की कंपनी ने ठग लिया था. हालांकि बाद में हमने मजबूरी में खुद के पैसों से 5 दिन के लिए होटल का रूम बुक किया. वहीं अन्य खर्चें भी खुद उठाए, जो कंपनी को उठाने थे. यहां तक की हमने हवाई यात्रा के पैसे भी दिए थे. जिसके बाद दिल्ली के एक युवक ने दुबई से लौटने के बाद सबसे पहले नोएडा की कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में न्याय की गुहार लगाई. हालांकि आज फैसला अंकित के पक्ष में आ गया है. इस मामले की कार्रवाई करते हुए आयोग ने कंपनी से कहा कि वो 10 लाख रुपये, 9% ब्याज दर के साथ अंकित को वापस करें.
आप भी कर सकते हैं शिकायत
अगर आप भी अंकित के जैसी घंटना के शिकार हो गए हैं, तो कंज्यूमर फोरम में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. कंज्यूमर फोरम के शिकायत केंद्र में टोल फ्री नंबर 1800-11-4000 या 1915 है. इसके अलावा आप अपने मोबाइल में National Consumer Helpline NCH ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं और इस ऐप के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025