सैलून में जाकर नाई से फेशियल कराने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. कहीं आपका नाई भी इसी तरह आपका फेशियल तो नहीं कर रहा है. दरअसल कन्नौज से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने सभी को चौंका दिया है. कन्नौज के थाना तालग्राम इलाके के एक सैलून में सैलून कर्मी एक व्यक्ति की मसाज कर रहा है. मसाज करते समय वह थूक हाथ में बार-बार लेता है और उसके चेहरे पर मसाज करने लगता है. जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस तत्काल हरकत में आई और वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच जुट गई.
बंद आंखों का फायदा उठा कर किया थूक मसाज
ये पूरा मामला तालग्राम थाना क्षेत्र का है. यहां टीला मोहल्ला निवासी यूसुफ नाम के नाई की सैलून की दुकान छिबरामऊ मार्ग पर है. यूसुफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिले भर में हड़कंप मच गया. यूसुफ अपनी दुकान पर एक ग्राहक की मसाज कर रहा है और जब ग्राहक की आंख बंद है तभी यूसुफ ग्राहक की बंद आखों का फायदा उठाकर थूक से मसाज कर रहा है. ऐसे उसने एक बार नहीं बल्कि दो बार किया और बड़े ही आराम से वीडियो भी बनाया और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. हांलाकि वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है.
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार
वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोग भड़क गए. मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आशू तिवारी ने आक्रोश जताया है. वहीं विश्व हिंदू परिषद के विभाग सहमंत्री पंकज मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ एसपी अमित कुमार आनंद से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की. दारोगा दिनेश चंद्र ने तालग्राम थाने में आरोपी युनूस के खिलाफ थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो वायरल कर लोगों की भावनाओं को आहत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ और मामले की छानबीन के बाद उसे जेल भेजा जाएगा.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025