नोएडा को योगी सरकार सूबे की सबसे बड़ी 'डायनामिक सिटी' बनाने की तैयारी कर रही है। इस सिटी को बनाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। जिसको लेकर सीएम योगी के निर्देश के बाद नोएडा अथॉरिटी ने इस ओर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने जानकारी देते हुए बताया कि टास्क फोर्स के गठन से विकास को गति मिलेगी। टास्क फोर्स में प्राधिकरण व जिला स्तर के विभिन्न अधिकारी, यहां चल रहे विभिन्न प्रोजेक्टों की मॉनिटरिंग के साथ ही इनकी जानकारी का एक डेटाबेस तैयार करेगी। ये टास्क फोर्स दुनियाभर से भारत में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे उद्यमियों को नोएडा में निवेश के अवसर तलाशने, टूरिस्ट अट्रैक्शंस को डिवेलप करने और क्षेत्र की रचनात्मकता को बढ़ाने का माध्यम बनेगी।
नोएडा को 'डायनामिक सिटी' बनाने का सीएम योगी का विजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नोएडा के कलेवर को बदलने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने एक विस्तृत रूपरेखा पर काम करना शुरू कर दिया है। सीएम योगी का विजन है कि नोएडा को 'डायनामिक सिटी' के रूप में पहचान मिले। ताकि औद्योगिक ही नहीं, बल्कि एडवांस्ड अर्बन एमिनिटीज वाले आधुनिक शहर के तौर पर उसकी ग्लोबल ब्रांडिंग और मजबूत हो सके। इसी कड़ी में नोएडा में वाइब्रेंट कल्चरल स्पेस को चिह्नित कर विकास प्रक्रिया को गति देने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस क्रम में प्रक्रिया शुरू करते हुए नॉलेज पार्टनर के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके पूरा होने से टास्क फोर्स के गठन प्रक्रिया को गति मिलेगी।
लाइव लीजेंड सिटी के रूप में नोएडा की होगी ग्लोबल ब्रांडिंग
नोएडा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण शहर है। जो कि औद्योगिक विकास और वैश्विक व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देश में तेजी से उभरते नियोजित शहरों में सबसे आगे नोएडा से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। इन चुनौतियों को दूर करके से एक लाइव लीजेंड सिटी के रूप में नोएडा की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए प्रदेश सरकार कई कदम उठाने जा रही है। नोएडा की ब्रांडिंग केवल औद्योगिक शहर तक ही सीमित नहीं होगी, बल्कि नोएडा की डायनामिक सिटी के तौर पर भी ब्रांडिंग की जाएगी। जो अपने यंग जेनरेशन बेस्ड पॉपुलेशन, मॉडर्न सिविक एमेनिटीज और आधुनिक सुख सुविधाओं युक्त शहर के तौर पर फोकस किया जाएगा।
टास्क फोर्स इंटिग्रेटेड इंप्लिमेंटेशन विंग के तौर पर करेगी काम
नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि सीएम योगी के विजन अनुसार टास्क फोर्स इंटिग्रेटेड इंप्लिमेंटेशन विंग के तौर पर काम करेगी। इसके लिए नोएडा की ब्रांडिंग का एक्शन प्लान बनेगा। यह शहर को लेकर शेयर्ड विजन, यूनीक लोकल कैरेक्टर का आइडेंटिफिकेशन, नोएडा के प्राइड पॉइंट्स को पहचानने और उन्हें विभिन्न स्तरों पर प्रमोट करने जैसी गतिविधियों को पूरा करने पर बेस्ड होगी। इस दौरान पब्लिक एंगेजमेंट, कमर्शियल व इनवेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज और टूरिज्म प्रमोशन पर भी फोकस किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर के तीसरे हफ्ते से इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025