ग्रेटर नोएडा: बीटा टू थाना पुलिस ने एक कार से 35 लाख रुपए के कैश बरामद किए हैं। बताया जा रहा है चुहडपुर अंडरपास के पास एक कार सवार दंपत्ति की कार को रोककर जब चेक किया गया तो उसमें से 35 लाख रुपए कैश बरामद हुए।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक जांच में पुलिस को कार से कैश मिलने की जानकारी आयकर विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने दंपत्ति से कैश के बारे में कुछ जरुरी सवाल किये, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कैश को जब्त कर लिया गया।
नोएडा: नार्कोटिक्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने 15 किलो 900 ग्राम गांजे की खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना सेक्टर-142 पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बाइक सवार गांजे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-144 मेट्रो स्टेशन के नीचे जाल बिछाया और चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के पास से 15 किलो 900 ग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।
ग्रेटर नोएडा: महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। इस कड़ी में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और अलग-अलग सोसायटी में विशेष कार्यशाला का आयोजन करवाया जा रहा है। थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित एल्डिको ग्रीन सोसायटी पीआई-1 जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आत्मसुरक्षा और साइबर सुरक्षा के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति कक्ष का भी उद्घाटन किया।

मिशन शक्ति कक्ष में सुनी जाएगी महिलाओं की समस्याएं
मिशन शक्ति कक्ष में महिला सुरक्षा इकाई की टीम और बीट अधिकारी बैठ कर महिलाओं की समस्याओं को सुना करेंगे। साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण भी करेंगे। उनके द्वारा सोसाइटी की महिलाओं को निर्भीकता के साथ मिशन शक्ति कक्ष में बैठने वाले अधिकारी को भी अपनी समस्या बताने का आग्रह किया गया।

'हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी'
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रीति यादव ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से हर हालत में गलत का विरोध करने की बात कही। साथ ही भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत वो नजदीकी पुलिस स्टेशन या फिर महिला हेल्प डेस्क पर करें। प्रीति यादव ने महिलाओं को वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन-181 और डायल-112 के बारे में बताया।
यूपी में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार नए-नए कार्यक्रम की शुरुआत करती रहती है। इसी कड़ी में नोएडा में महिलाओं सशक्त बनाने के लिए नए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शक्ति दीदी बैच कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

427 महिला कर्मियों की तैनाती
इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शक्ति दीदी का बैच लगाकर इस अभियान से जोड़ा गया है। जो अपने क्षेत्र में हो रही महिलाओं की समस्याओं को बीट कर्मचारियों तक पहुंचाएंगी। अलग-अलग क्षेत्रों में इसके लिए 427 महिला बीट कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
‘शक्ति दीदी बनेंगी मजबूत कड़ी’
कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-108 स्थित आयुक्त कार्यालय परिसर में बने ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शक्ति दीदी महिला बीट अधिकारी और महिलाओं के बीच मजबूत कड़ी साबित होंगी। साथ ही समाज की उन महिलाओं की आवाज बनेंगी, जो अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाती।
नोएडा: कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से थाना सेक्टर-113 पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल हो गया। जबकि दो बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। जिनकी तलाश जारी है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक एक्सयूवी कार बरामद की है।

एक्सयूवी लूटकर भाग रहे थे लुटेरे
थाना सेक्टर-113 पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश एक कार लूटकर भाग रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। इस बीच एक संदिग्ध कार को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो लुटेरे कार लेकर भागने लगे। पुलिस टीम को पीछा करते देख आरोपियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पकड़ लिया गया। जब दो आरोपी मौके से फरार हो गये।
कार लूटकर भाग रहे लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल, दो फरार, लूटी गई कार बरामद@noidapolice @dgpup pic.twitter.com/2TEJWqcMSy
— Now Noida (@NowNoida) July 2, 2023
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 30 जून को एक युवक अपनी एक्सयूवी कार से सेक्टर-76 स्थित मार्केट में कुछ सामान खरीदने गया था। इस बीच बमदाशों ने युवक को कार में ही दबोच लिया। युवक को कुछ दूर लेकर जाकर बदमाशों ने उसकी सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। जबकि युवक को नीचे फेंककर बदमाश कार लूटकर फरार हो गये। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की, तो पता चला कि एक कार जिसका नंबर प्लेट चेंज है। उसे लेकर कुछ लोग सेक्टर-113 की तरफ बढ़ रहे हैं। सूचना के बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को ये सफलता हाथ लगी।
ग्रेटर नोएडा पुलिस और स्वाट टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पता चला कि गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्य एक कार में सवार होकर दनकौर की तरफ़ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को संदिग्ध कार दिखी, कार को रोककर चेकिंग ही की जा रही थी कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। जबकि भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपियों के पास से हथियार भी जब्त किये गये हैं।

कई संगीन धाराओं में मुकदमें हैं दर्ज
पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई संगीन धाराओं में अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज हैं। इन आरोपियों पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे संगीन आरोप हैं।
ग्रेटर नोएडा में गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली@noidapolice @DCPGreaterNoida @dgpup pic.twitter.com/v3VyZi6X3X
— Now Noida (@NowNoida) July 2, 2023
खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर की थी फायरिंग
डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया पकड़े गये आरोपी गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख इन बदमाशों ने स्वाट और ईकोटेक-वन पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। साथ ही मौके से भागने की कोशिश भी की गई। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते बदमाश भागने में कामयाब नहीं हो सके। दो बदमाश गोली लगने से वहीं गिर पड़े। जबकि एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया । इन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक इनोवा, अवैध हथियार बरामद किए हैं।
नोएडा: शहर में कानून-व्यवस्था का हाल जानने अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था आनंद कुलकर्णी दल-बल के साथ नोएडा की सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था का भी औचक निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

थाने का भी किया निरीक्षण
आनंद कुलकर्णी ने नोएडा सेक्टर-39 पहुंचकर कम्प्यूटर रूम, साइबर हेल्प डेस्क, डाक कार्यालय, थाना हवालात, थाना मेस, थाना बैरक और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इस दौरान आनंद कुलकर्णी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बॉटेनिकल गार्डन, गार्डन गलेरिया मॉल के आस-पास पैदल गस्त कर सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदार पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर आनंद कुलकर्णी का नोएडा की सड़कों पर औचक निरीक्षण @ADCPNoida @noidapolice pic.twitter.com/PYzxiah0vZ
— Now Noida (@NowNoida) July 3, 2023
नोएडा: MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को 62 गोल चक्कर के पास से धर दबोचा। ठगी के आरोपी वैशाली पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था।
MBBS में दाखिले के नाम पर ठगी
बताया जा रहा है वैशाली अपने गैंग के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करती थी। महिला और उसके गैंग के दूसरे सदस्यों पर कई छात्रों से करोड़ों के ठगी के आरोप हैं।
नोएडा: दो लुटेरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता उस वक्त हाथ लगी। जब वो किसी वारदात को अंजाम देने बाइक से NSEZ मेट्रो के पास से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है जब पुलिस की टीम ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया, तो वो मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर आरोपियों ने फायरिंग भी की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी आरोपियों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गये। आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं मुकदमें
पकड़े गये आरोपियों के पास से बाइक के अलावा एक पिस्टल, दो देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस बरामद की गई है। दोनों आरोपियों की पहचान मनीष गुर्जर और विनय जाटव के रूप में हुई है। मनीष गाजियाबाद का रहने वाला है। जो वर्तमान में करावल नगर दिल्ली में रहता है, जबकि विमल मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।

ग्रेटर नोएडा: हरिद्वार से आ रहे शिवभक्तों का पुलिस-प्रशासन ने स्वागत किया। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई, साथ ही माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
ग्रेटर नोएडा में कांवडियों पर पुष्प वर्षा करके किया गया स्वागत @noidapolice pic.twitter.com/dIyCjh1EOB
— Now Noida (@NowNoida) July 15, 2023
लगे जय भोले के जयकारे
दादरी जेवर कस्बे में पुलिस ने कांवड़ियों पर पुष्पा वर्षा कर और उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया। शिव भक्तों ने बम-बम भोले के नारे लगाए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025