ग्रेटर नोएडा: इकोटेक-वन स्थित एक चाइनीज मोबाइल कंपनी में अचानक ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। मोबाइल का कैमरा बनाने वाली चाइनीज कंपनी क्यूटेक में उस वक्त अचानक भगदड़ मच गया, जब अचानक तकनीकि खराबी के चलते ओवन फट गया। इस हादसे में कंपनी के दो कर्मचारी चपेट में आ गये।

गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी
बताया जा रहा है तकनीकि खराबी के चलते कंपनी में रखा ओवन खुलने से ब्लास्ट हो गया। जिससे दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गये। उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद नाले में गिरी। हादसे को देख मौके पर मौजूद लोगों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें मौजूद लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
कार अनियंत्रित होने के चलते हादसा
बताया जा रहा है जौनपुर के रहने वाले अमित अपने परिवार के साथ दादरी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच तिलपता गोल चक्कर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। जो कार के अंदर ही फस गए थे। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों ने सभी को सकुशल कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाल लिया।
क्रेन की मदद से कार को निकाला गया बाहर
हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से नाले से बाहर निकाला।
ग्रेटर नोएडा: तेज बारिश के चलते हादसे की भी खबरें सामने आने लगी हैं। ग्रेटर नोएडा में मकान गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे जेवर कस्बे में एक कच्चा मकान बारिश के चलते गिर गया। जिसमें 42 वर्षीय सतवीर, उनकी पत्नी अनुराधा और उनका बेटा नितिन उस मकान के नीचे दब गये। इस हादसे में सतवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का बेटा और उसकी पत्नी घायल हो गए।
NOIDA: नोएडा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां युवक के रफ्तार के सनक ने सड़क किनारे आइसक्रीम बेंच रहे गरीब व्यक्ति की जान ले ली। हादसा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के साईं बाबा मंदिर के पास का है। जहां रेस लगा रहे थार सवार ने आइसक्रीम वाले की जान ले ली।
रेस के चक्कर में ली जान
बताया जा रहा है थार सवार रेस लगा रहा था। इसी दौरान थार सवार ने अनियंत्रण खो दिया और सामने खड़े आइसक्रीम वाले को थार से उड़ा दिया। जिससे आइसक्रीम बेंच रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद थार जब्त
हादसे के बाद थार सवार युवक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। साथ ही युवक की भी तलाश शुरू कर दी गई है।
Greater noida: ग्रेटर नोएडा दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार कार महिंद्रा पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पूरी तरीके से परखच्चे उड़ गए, जिससे कर में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को रेस्क्यूकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग दर्शन करने के मथुरा वृंदावन से वापस नोएडा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी तेज रफ्तार कार दनकौर कोतवाली एरिया में पहुंची तभी टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस ने रेस्क्यू करने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर खराब हुए दोनों वाहनों को हटाया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025