सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो गया है जिसमें एक व्यक्ति नोएडा की सड़क पर गाड़ी के ऊपर शर्टलेस होकर डांस कर रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग 10-15 लोग सड़क के बीच में तीन गाड़ियों को खड़ा करके नाच रहे हैं। सिर्फ ये ही नहीं वायरल वीडियो में पुलिस का सायरन गानों के साथ ही सुनाई दे रहा है और गाड़ी पर भारत सरकार लिखा हुआ है। ये मामला नोएडा के फेस 1 थाना क्षेत्र का है। जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
हुड़दंग मचाने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार, गाड़ी हुई सीज
थाना फेस-1 पुलिस ने गाड़ी के ऊपर चढ़कर बीच रोड़ में शर्टलेस होकर जश्न मनाते दिख रहे लोगों में तीन को पकड़ लिया है और साथ ही गाड़ी भी बरामद कर ली है। पकड़े गए लोगों की पहचान सुनील टांक (42), अरूण उर्फ चिन्दी (25), रोहित सिंह (32) के तौर पर हुई है। पकड़े गए तीनों अभियुक्त नोएडा के रहने वाले हैं। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। बोलेरो गाडी रजि0 नम्बर UP16DJ6170 को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।
देखें वायरल वीड़ियो
बर्थडे का जश्न में गाड़ी की छत पर उछाली जा रही बीयर
वीडियो में दिख रहा है कि ये जन्मदिन का जश्न है। इसमें जो लोग शामिल हैं, उनमें एक व्यक्ति गाड़ी की छत पर से शराब उछाल रहा है। बाकी नीचे लोग अपनी शर्ट उतारकर नांच रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों को एक व्यक्ति को अपने कंधों पर उठाते हुए देखा गया और पृष्ठभूमि में तेज़ संगीत और सरकारी वाहनों में बजने वाले सायरन की आवाज़ सुनी जा सकती थी।
गाड़ी के बोनट पर नजर आया केक
नोएडा की सड़कों पर खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचाया जा रहा है। गाड़ी पर 'भारत सरकार' लिखा हुआ है। एक्स पर वीडियो पोस्ट करने वाले यूज ने लिखा, ''इन लोगों से पूछें कि वे किस सरकारी विभाग में काम करते हैं।'' जानकारी के मुताबिक, यूजर को जवाब देते हुए पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। वीडियो में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा: आज-कल सड़क पर मामूली सी बात पर लोग हाथापाई पर उतर आते हैं। जरा सी बात पर गहरा विवाद हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जहां पर दो रेहड़ी वालों के बीच भीषण विवाद हो गया। इस विवाद को रोकने के लिए आस-पास मौजूद कस्टर्स को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।
आप भी देखिए वीडियो
दो रेहड़ी वालों के बीच हुआ विवाद
ग्रेटर नोएडा के नोलीज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव के पास का वीडियो सामने आया है। जिसमें दो रेहड़ी पटरी वालों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में ताल-घूसे तक चल गए। दोनों ने एक-दूसरे को पटकने की कोशिश की। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों से की पूछताछ
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों रेहड़ी वाले एक-दूसरे का कॉलर पकड़ कर मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान एक-दूसरे को धक्का देकर दूर हटने पर एक रेहड़ी वाले ने जूस के ठेले पर रखे सामान से हमला करने की कोशिश की तो, दूसरे ने चप्पल पहनी और फोन पर पुलिस बुलाने की धमकी दी। इस दौरान आस-पास के लोगों ने बीच बचाव किया। हालांकि, घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की।
ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल पर टोल ना देने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर के टोल देने से मना करने पर विवाद हुआ है। इस पूरे विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और गर्म माहौल को संभाला।
टोल कर्मियों के साथ अभद्रता
इस घटना का एक वीडियो भी काफी वायरल है, दबंगों ने टोल कर्मियों के साथ अभद्रता की है। साथ ही टोल के बैरियर को भी तोड़ा है। जबरन टोल ऑफिस में घुसने की कोशिश की। इन सब में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर का नाम सामने आया है। यह पूरी घटना ऑफिस में लगे कैमरे में कैद हो गई, जोकि अब वायरल हो रहा है।
क्या है मामला
गौतमबुद्ध नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को लुहारली टोल पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर से टोल टैक्स लेने को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन अपनी मांगों को लेकर टोल टैक्स पर प्रदर्शन करने लगे> पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझा- बुझाकर मामला शांत कराया। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हरे रंग का गमछा पहने भारतीय किसान यूनियन के लोग टोलकर्मियों से अभद्रता कर रहे हैं। चिल्लम चिल्ली के बीच 20 से 25 टोल पर जमा है। जिससे टोल पर गुंडागर्दी को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025