Noida: भारत बंद के समर्थन में गौतमबुद्ध नगर के किसान भी रैली निकाल रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर के 105 गांव के किसानों ने रैली निकाली। भारी संख्या में किसानों ने रैली निकाली, जिसमें हजारों की तादात में किसान शामिल हुए। एक सप्ताह पहले गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने दिल्ली कूच की भी तैयारी की थी। अपनी मांगों को लेकर गौतमबुद्ध नगर के किसान लंबे समय से प्राधिकरण और एनटीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का इन किसानों ने समर्थन किया है। जिसके समर्थन में आज किसानों ने रैली निकाली।
नोएडा में धारा 144 लागू
वहीं, किसानों के चक्का जाम को लेकर नोएडा में धारा 144 लागू किया गया है। नोएडा पुलिस ने आम लोगों को मेट्रो से जाने की अपील की है। चिल्ला बॉर्डर पर हल्की जाम की स्थिति ट्रेफिक पुलिस मुस्तैद है। नोएडा के दिल्ली से लगने वाले बॉर्डर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। डीसीपी नोएडा विद्या सागर मिश्र ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
अट्टा मार्केट को करवाया गया बंद
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भारत बंद का आह्वान किया। बुलंदशहर और मेरठ में किसान हाउस अरेस्ट किए गए हैं। नोएडा का सबसे बड़ा अट्टा मार्केट बंद करवा दिया गया है। मुजफ्फरनगर में किसान हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गाजियाबाद से भी दिल्ली के लिए निकले किसानों को हाईवे पर रोक लिया गया है।
भारत बंद का मिलाजुला असर
हरियाणा-पंजाब सीमा पर जारी किसानों की 'दिल्ली कूच' की जिद के बीच संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए भारत बंद (Bharat Bandh) का एनसीआर में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। आंदोलन के चलते पहले से ही किले में तब्दील हो चुकी दिल्ली में दाखिल होने के लिए आम लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारत बंद के चलते आज दफ्तर जाने वालों को भी जाम का सामना करना पड़ा। शुक्रवार 16 फरवरी को बुलाए गए भारत बंद में व्यापारी शामिल नहीं होंगे और देशभर में सभी बाजार आम दिनों की तरह खुले रहेंगे। वहीं सामान्य रूप से कारोबार होगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025