नोएडा में चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। बीती रात नोएडा थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी चौकी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने बंद दुकान का शटर तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। दावा किया गया है कि ये अपराधी पहले भी मेडिकल और अन्य दुकानों में इसी तरह चोरी को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन पुलिस अब तक इन्हें पकड़ने में नाकामयाब रही है।
छिजारसी चौकी इलाके में चरम पर पहुंचा अपराध
नोएडा के छिजारसी चौकी इलाके में मिठाई की दुकान में शटर उखाड़ चोरी की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के सन्नाटे में मिठाई की दुकान पर कुछ लोगों ने प्लान बनाकर चोरी की है। पहले वो दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी करते हैं। फिर बाहर भागने के लिए तैयार खड़े ऑटो से रफू-चक्कर हो जाते हैं।
15 हजार कैश दुकान से किए चोरी
मौजूदा जानकारी के मुताबिक, मिठाई की दुकान के गल्ले में से चोरों ने 15 हजार कैश और दुकान में कोल्डिंग की बोतले चोरी की हैं। पहले भी ये बदमाश कई मेडिकल और दुकानों को चोर निशाना बना चुके हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि खुलासा करने की जगह छिजारसी चौकी पुलिस चौकी स्तर पर ही मामले पर लीपापोती कर देती है। जिसके बाद से चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वायरल सीसीटीवी फुटेज
पूरे प्रकरण के संबंध में थाना सेक्टर-63 पुलिस मौके पर मौजूद है। पीड़ित से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025