NOIDA नोएडा के सेक्टर 29 में गंगा कॉम्पलेक्स के पास बदमाशों ने एक चालक को जबरदस्ती बंधक बनाकर लूटने का प्रयास किया. अपनी कोशिश को सफल बनाने के लिए बदमाशों ने सबसे युवक के उपर पेचकस से वॉर किया तभी संयोग से चालक का हाथ हॉर्न पर चला गया और हॉर्न लगातार बजता रहा और बदमाश कार से उतरकर भाग गया. इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैसे दिया घटना को अंजाम?
नोएडा सेक्टर 27 के निवासी अतिशय जैन सेक्टर 29 में स्थित गंगा कॉम्पलेक्स के पास सलून में सेविंग करवाने के लिए गए थे. सेविंग करवा कर जब वो वापस से अपनी कार में बैठे तभी दो बदमाश आए और कार का दरवाजा खोलकर ड्राइविंग सीट के बगल वाले सीट पर बैठ गए. कार में ड्राइविंग सीट के में बैठने के बाद बदमाशों ने सबसे पहले चालक के उपर पेचकस से वार किया और पीछे की सीट पर बैठे बदमाश ने अतिशय की गर्दन को एक हाथ से दबा दिया। तभी अतिशय का एक हाथ हॉर्न पर चला गया तो हॉर्न लगातार बजता रहा। जब कार का हॉर्न लगातार बजता रहा तो आसपास के सभी लोग कार के पास इक्ट्टठा हो गए और कार की तरफ देखने लगे तभी बदमाश कार से उतरकर भाग गए. इसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की |
दो बदमाश गिरफ्तार..
नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने रविवार को वाजिदपुर गांव के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बाइक के पार्ट बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंगली गांव निवासी प्रमोद कुमार और विशाल के रूप में हुई है। ये बदमाश बाइक चुराकर इनके पार्टस् बेचते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025