एक बार फिर से नोएडा में लिफ्ट फंसने का मामला सामने आया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये मामला किसी सोसाएटी का नहीं बल्कि नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही का है। जिसकी वजह से एक युवक एक घंटे तक नोएडा सेक्टर फेस थ्री थाना क्षेत्र के फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में फंसा रहा। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला गया।
प्राधिकरण की लापरवाही आई सामने
नोएडा सेक्टर फेस थ्री थाना क्षेत्र के फुटओवर ब्रिज की ये घटना नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही को उजागर करती है। यहां एक युवक रोड को पार करते समय फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट में सवार हुआ। युवक के सवार होने के बाद जब लिफ्ट का गेट बंद हुआ, तो लिफ्ट बीच में ही अटक गई। जिस वजह से युवक उसमें फंस गया। बताया जा रहा है कि ये लिफ्ट संचालन में नहीं थी। नीचे लिफ्ट के गेट के बाहर लोहे के गेट में ताला लगा हुआ था। लिफ्ट में फंसने के बाद युवक ने मदद के लिए लिफ्ट के अंदर से आवाजें लगाई। करीब एक घंटे तक फंसे रहने के बाद युवक को पुलिस ने बाहर निकाला। उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। पुलिस ने ब्रिज के नीचे गेट पर लगे लोहे के ताले को तोड़कर युवक को बाहर निकाला।
युवक बोला मुझे नहीं पता था लिफ्ट बंद है
पुलिस ने युवक को बाहर निकाला, तब युवक ने पुलिस को सारी जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि उसे लिफ्ट के संचालन में न होने का पता नहीं था। गनीमत ये रही कि युवक के पास पीने के लिए पानी था। युवक ने बताया कि वो अपने सर से मिलने के लिए प्रथला से नोएडा की तरफ आ रहे थे। इसलिए रोड पार करके बसाई गांव जाना था। इसलिए लिफ्ट का प्रयोग किया, लेकिन इस दौरान वो लिफ्ट में फंस गए और करीब एक घंटे से ज्यादा तक फंसे रहे। पुलिस को उनके सर ने इस घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और बहार निकाला गया।
गोविंद नोएडा में इंटर्नशिप कर रहे है
गोविंद मूल रूप से राजस्थान के रहने हैं। आईआईटी मद्रास से उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है अभी वह ग्रेटर नोएडा के एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप कर रहे हैं।
नोएडा की कई सोसाएटी के निवासियों द्वारा बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन की खबरें सामने आती रहती हैं। जिसमें एक समस्या आम नजर आती है, वो है मेंटीनेंस भरने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं की कमीं। जिससे न सिर्फ निवासियों को परेशानी होती है, बल्कि सुरक्षा पर भी आंच आती है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण लिफ्ट फंसना है। जिसके मामले नोएडा में रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
एलीट गोल्फ ग्रीन सोसायटी की लिफ्ट में फंसी 7 साल की मासूम
नोएडा सेक्टर 79 की एलीट गोल्फ ग्रीन सोसायटी में गुरुवार को एक 7 साल की मासूम बच्ची के फंसे रहने का मामला सामने आया है। जहां पर मासूम करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। इस दौरान बच्ची ने कई बार अलार्म बजाया, लेकिन मेंटिनेंस टीम की ओर से कोई रिस्पॉस नहीं मिला। इसका सीसीटीवी वीडियो काफी वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची लिफ्ट में अटक जाने की वजह से पहले अलार्म बजाती है, जब उसे कोई रिस्पॉस नहीं मिलता है। तब वो आवाज लगाने लगती है। लेकिन उसपर भी बीतते समय के साथ बच्ची रोने लगती है और थक जाती है।
ये भी पढ़ें शर्मनाक करतूत, गोद में खिलाते-खिलाते नशे में धुत पड़ोसी ने बच्ची के गाल पर काटा
जानकारी के मुताबिक, काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने से बच्ची का दम भी घुटने लगा था। बच्ची के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिता ने बातचीत में बताया कि वो 15वीं मंजिल पर रहते हैं। बेटी सेकेंड क्लॉस में पढ़ती है, जब गुरुवार को बेटी कोचिंग पढ़कर वापस आ रही थी, तब 9वीं मंजिल पर लिफ्ट अटक गई। इस घटना से बच्ची काफी डर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता ने मेंटीनेंस और बिल्डर के खिलाफ शिकायत की बात कही है।
नोएडा में लगातार आ रहे लिफ्ट फंसने के मामले
अपनी ऊंची इमारतों के लिए फेमस नोएडा में लगातार लिफ्ट में फंसने के मामले सामने आ रहे हैं। आए दिन मेंटीनेंस और बिल्डर की लापरवाही की कीमत निवासियों को लंब समय तक लिफ्ट में फंसे रहने से चुकानी पड़ती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025