Greater noida west: आम्रपाली ड्रीमवैली की निर्माणाधीन साइट पर हुए लिफ्ट हादसे के बाद गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। पुलिस ने अब गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के फिनिशिंग फोरमैन और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। दोनों को साइट के पास बनी झुग्गियों से गिरफ्तार किया गया है।
हादसे में 8 मजदूरों की गई थी जान
पैसेंजर लिफ्ट हादसे में 8 मजदूर की मौत हुई थी। साइट टेकजोन-4 में सी ब्लॉक के टावर नंबर पर 14वीं मंजिल से पैसेंजर लिफ्ट गिर जाने के कारण हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद लगातार गिरफ्तारी का दौर जारी है। बताया जा रहा है दोनों ड्रीम वैली के पास बने झुग्गियों में छिपे थे, यहीं से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
मना करने के बाद भी नहीं रोका काम
गिरफ्तार दोनों व्यक्ति पर जानबूझकर लापरवाही के आरोप हैं। पुलिस की विवेचना में ये बात सामने आई है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हादसे के वक्त फिनिशिंग फोरमैन और सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है इंजीनियर ने बारिश के चलते काम रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दोनों ने मजदूरों को पैसेंजर लिफ्ट से ऊपर भेजा था।
Greater Noida West: लिफ्ट की अटकने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चेरी काउंटी सोसायटी का है। जहां बी-3 टावर में लिफ्ट में एक बुजुर्ग महिला सहित 4 लोग फंस गये।
इमरजेंसी अलार्म भी खराब
शनिवार की सुबह चेरी काउंटी में लिफ्ट खराब हो गई। जिसमें एक बुजुर्ग महिला सहित करीब 20 मिनट तक बीच फ्लोर में लिफ्ट में फंसे रहे। आलम ये है कि लिफ्ट में लगी इमरजेंसी अलार्म भी काम नहीं कर रही थी। जिसके चलते लोगों ने आवाज लगानी शुरू की। आवाज सुन मौके पर पहुंचे गार्ड और सोसायटी निवासियों की मदद से लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
Noida: नोएडा में फिर से बड़ा लिफ्ट हादसा हो गया है। सेक्टर 125 में 8वें फ्लोर से अचानक लिफ्ट गिरने से कई लोग घायल होने की खबर है। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी हादसे में घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम सेक्टर 125 में स्थित रिवर साइट टॉवर नाम की बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से अचानक लिफ्ट नीचे गिर गए. हादसे हादसे के वक्त लिफ्ट में 9 लोग सवार थे। लिफ्ट गिरने से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर थाना सेक्टर 126 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
हादसे में ये लोग हुए घायल
पीयूष, अभिषेक, अभिषेक गुप्ता निवासी गाजियाबाद, सौरभ कटिया निवासी नोएडा, रजत शर्मा निवासी विकास नगर दिल्ली, सुभम भारद्वाज निवासी सेक्टर 22 नोएडा, यशु शर्मा निवासी सेक्टर 134 नोएडा, सागर निवासी सेक्टर 51, अभिजीत सिंह निवासी सेक्टर 134 घायल हुए हैं।
Noida: हाईराइज सोसायटी और कर्मशियल टावर में लिफ्ट फंसने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन लिफ्ट के फंसने की घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। लिफ्ट के अटकने की ताजा घटना नोएडा के सेक्टर-153 स्थित एनपीएक्स अर्बटेक (NPX URBTECH) कर्मशियल टावर की है। जहां लिफ्ट करीब 20 मिनट तक फंसी रही, इस दौरान लिफ्ट में सीनियर सिटिजन भी मौजूद रहे। काफी शोर मचाने के बाद मेंटिनेंस विभाग की टीम मौके पर पहुंची
पहले भी टावर में हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
कमर्शियल टावर में रेंट पर ऑफिस चलाने वाले ने बताया कि आए दिन यहां पर लिफ्ट की अटकने की घटनाएं सामने आती रहती है। कई बार इसकी शिकायत मेंटिनेंस विभाग की जा चुकी है। लेकिन मेंटिनेंस विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कमर्शियल टावर में रेंट बहुत ज्यादा महंगा है, यहां तक मेंटिनेंस चार्ज भी बहुत मंहगा है, बावजूद इसके मेंटिनेंस विभाग पूरी तरह से इसे लेकर लापरवाही कर रहा है।
मौत पर ही सुध लेगा बिल्डर?
लिफ्ट में फंसे एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वो पहले भी कई बार लिफ्ट में फंस चुके हैं। उन्होंने कहा जब तक बड़ी अनहोनी नहीं हो जाती, तब तक बिल्डर और मेंटिनेंस विभाग सोया रहेगा।
Greater Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसाइटियों में लिफ्ट हादसे रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी न किसी सोसाइटी की बिल्डिंग में लिफ्ट अटकने से लोग फंसते रहते हैं। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेक्जॉन 4 में स्थित ला रेजीडेंसिया सोसाइटी की लिफ्ट खराब होने से बच्ची काफी देर तक फंसी रही।
जानकारी के मुताबिक, मगलवार की सुबह बच्ची लिफ्ट से अपने फ्लैट से नीचे उतर रही थी। तभी अचानक लिफ्ट बीच में रुक गई। जिससे बच्ची लिफ्ट में करीब 35 मिनट तक फंसी रही। बच्ची की चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट ऑपरेटर ने लिफ्ट खोलकर बच्ची को निकाला है। लिफ्ट ऑपरेटर सोनू कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे टावर 20 की लिफ्ट की लाइट की एमसीबी सही करने गया था. तभी अचानक टावर 5 की लिफ्ट खराब हो गई। तभी मेंटनेस के सुनील का फोन आया कि टावर 5 की बड़ी लिफ्ट में बच्ची फंसी है। तभी मौके पर पहुंचकर 8.40 बजे बच्ची को लिफ्ट से निकाला। इस दौरान बच्ची करीब 35 मिनट तक फंसी रही।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025