NOIDA/GREATER NOIDA: प्रदेश भर में स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार से अलग-अलग कार्यक्रमों की शुरूआत होने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पहले चरण में 'पंच प्रण' के जरिए स्वाधीनता की अलख पूरे प्रदेश भर में जगाई जाएगी।

सभी थानों और कार्यालयों में 'पंच प्रण' की शपथ
आजादी का अमृत महोत्सव के समारोह के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान का सम्पूर्ण देश में उत्सवी ढंग से आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस कमिश्नरेट के सभी थाना, कार्यालयों पर अमृत के पंच प्रण की शपथ दिलायी गयी। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 108 पर अधिकारियों और कर्मचारियों को अमृत काल के पंच प्रण की शपथ दिलाई।

इन पांच प्रणों की शपथ
कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ दिलाई।
Noida: विजयादशमी पर गौतमबुद्ध नगर जिले की महिलाओं को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खास तोहफा दिया है। कमिश्नर ने लक्ष्मी सिंह ने गेझा गांव और बरौला में बने पिंक बूथ का मंगलवार को उद्घाटन किया। जिससे अब जिले में 6 पिंक बूथ हो गए हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाएगा पिंक बूथ
इस मौके पर CP लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पिंक बूथ महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। सेफ सिटी परियोजनों के तहत पिंक बूथ बनाए गए हैं। फैक्ट्री, स्लम एरिया, कामकाजी महिलाओं और स्कूल लड़कियों को सुरक्षित माहौल देना ही इस पिंक बूथ का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्वयं सिद्धा और एंटी रोमियो स्क्वाड को इन्हीं पिंक बूथ से संचालित किया जाएगा। पिंक बूथ महिला चौकी के रूप में काम करेंगी। लोगों के बीच पुलिस के अच्छे कार्यों और योजनाओं को बताएंगे।
Noida: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए नोएडा एक और पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को एक्सप्रेस वे पर चौकी का उद्घाटन किया। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत नई चौकी NPX का नाम दिया गया है।
बच्चों को वितरित किया बैग
इस दौरान गरीब बच्च कमिश्नर ने गरीब बच्चों को स्कूल बैग का भी वितरण किया। इस मौके पर कमिश्नर के अलावा नोएडा पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025