Noida: नोएडा में दबंगों के हौसले बुलंद है, इन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में एक साल पुराने कहासुनी का बदला लेने के लिए दबंगों ने एक डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं दबंगों ने युवक के कपड़े भी उतरवा दिया और मारपीट का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले जाकर की मारपीट
दरअसल पीड़ित अभयप्रताप मूलरूप से जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है और मौजूदा समय में नोएडा के सेक्टर 122 पर्थला में रहता है। अभय नोएडा में डिलीवरी बॉय का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक करीब एक साल पहले उसकी पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी का बदला लेने के लिए दबंग युवकों ने 9 फरवरी को उसे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले जाकर बेरहमी के साथ मारपीट की। अभय को दबंग युवकों ने डंडे लात घूसों से जमकर पीटा। इसके साथ ही अभय के कपड़े भी उतरवाया, इस दौरान वह खुद को छोड़ने का भीख मांगता रहा लेकिन दबंग युवक बेहरमी के साथ को पीटते रहे। जब अभय बेहोश हो गया तब दबंग उसे छोड़ फरार हो गया।
कई दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
पीड़ित अभयप्रताप के पिता ने बताया की बेटे को लेने के लिए वो शाजहांपुर से नोएडा पहुंचे थे। घटना की शिकायत थाना सेक्टर 113 पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित का आरोप है की कई दिन बीतने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नही हुए है। आरोपी दबंग प्रवृति है, उनके उपर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है।
9 फरवरी को की थी मारपीट
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने बताया कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने 9 फरवरी को मारपीट हुई थी। जिस पर दिनांक 9 फरवरी को ही वादी की तहरीर पर थाना सेक्टर-113 पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, थाना पुलिस द्वारा जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रोडरेज का मामला का मामला सामने आया है। शहर के सबसे पॉश मार्केट में थाना बीटा 2 क्षेत्र के अल्फा 2 मार्केट में गाड़ी टकराने के बाद चार युवकों ने दूसरे गाड़ी के ड्राइवर को खुलेआम सड़क पर जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने दोनो पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
बाजार में पिटाई का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, थाना बीटा-2 क्षेत्र के तहत अल्फा-2 मार्केट में शनिवार की शाम गाड़ी टच होने के कारण चार लड़कों ने दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को लात-घूसों से पिटाई की। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा रही और वीडियो बनाती रही। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत दोनो पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही गाड़ी को भी सीज कर दिया।
आरोपियों को तत्काल किया गिरफ्तार
बीटा-2 थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक्शन के बाद मार्केट में शांति बनी हुई है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, जो माहौल को खराब करने का प्रयास करेगा। लगातार अल्फा-2 समेत सभी बाजारों में पुलिस टीम पेट्रोलिंग करती है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के इकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दबंगों ने एक परिवार साथ मारपीट की। इस दौरान महिला समेत अन्य को लात-घूसों से जमकर पिटाई की। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
4 दिन पहले घरबरा गांव में हुई थी मारपीट
बताया जा रहा है कि इकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र के घरबरा गांव में मारपीट 4 दिन पहले हुआ था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया है।
पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल की ओर से बताया गया कि कूडा डालने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें तत्काल थाना इकोटेक-1 पर केस दर्ज करते हुये 17 अगस्त को ही दिनेश और वेदपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025