सेक्टर-49 लेबर चौक पर आज रविवार, तारीख 13.05.2024 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने श्रमिकों की समस्याओं को जानने के लिए दौरा किया। इसमें नोएडा प्राधिकरण के एस०पी० सिंह, श्री गौरव बंसल परियोजना, आर०के० शर्मा और अरुण कुमार गया ने श्रमिकों से उनकी समस्याएं जानी।
पीने के पानी और शौचालय की मांग
सेक्टर 49, लेबर चौक पर पीने के पानी की व्यवस्था के लिए पानी का प्याऊ लगाने की मांग की गई एवं पूर्व निर्मित शौचालय है, जोकि पर्याप्त नहीं है, के अतिरिक्त एक नवीन शौचालय का निर्माण कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया, जिस हेतु महाप्रबंधक (जल)/ वाहय विज्ञापन को एक सप्ताह के अंदर पानी की व्यवस्था करने एवं अतिरिक्त शौचालय की व्यवस्था प्राथमिकता पर करने हेतु निर्देशित किया गया। सेक्टर-49, लेबर चौक पर वेटिंग प्वाईंट बनाने के सम्बन्ध, में अवगत कराया गया, जिससे धूप एवं वर्षाऋतु से बचा जा सके।
श्रमिकों ने की सीमेंट की बेंचे बनाने की अपील
इसके लिए उप महाप्रबंधक (सिविल) को शेड बनाने एवं बैठने हेतु सीमेंट की बेंचे प्राथमिकता पर लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। श्रमिकों के कार्ड पंजीकरण की सुविधा कराने की मांग की गई। इस हेतु अपर श्रम आयुक्त से समन्वय स्थापित किये जाने हेतु परियोजना अभियंता (जन०/स्वा०-1) को निर्देशित किया गया। श्रमिकों द्वारा सस्ते खाने की व्यवस्था कराने की मांग की गई। इस हेतु परियोजना अभियंता (जन०/स्वा०) को जिला सहारनपुर, उ०प्र० जाकर वहा चल रही "प्रभुजी की रसोई का मॉडल स्टडी करने हेतु निर्देशित किया गया। सरकारी सेवाओं के लाभ पाने हेतु राशन कार्ड बनाने की मांग की गई।
खराब सड़क देखकर लगाया 2 लाख का जुर्माना
इसके अलावा मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा ग्राम निठारी रोड, वोडा महादेव मंदिर मार्ग, स्टेडियम मार्ग, डी०एस०सी० रोड का निरीक्षण किया गया, जिसमें मैसर्स Chennai MSW Pvt. Ltd. के अनुबंध की सडकों की स्थिति काफी खराब पायी गयी, जिस हेतु कार्यरत् एजेंसी पर धनराशि रू0 2.00 लाख का आर्थिक दण्ड लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त वोडा महादेव मन्दिर मार्ग पर कार्यरत् दोनो सफाई कर्मचारियों की सेवाए समाप्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डी०एस०सी० रोड पर पेट्रोल पम्प के सामने फुटपाथ क्षतिग्रस्त पाया गया एवं बडे नालों की सफाई हेतु दीवार तोडकर मशीन को उतारा जाना पाया गया, जिस हेतु उप महाप्रबंधक (सिविल) को उक्त नाले पर जगह-जगह पक्के रैम्प बनाकर लोहे का गेट लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वोडा महादेव मन्दिर मार्ग पर सेक्टर-48 के सामने क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत /रिसरफेसिंग हेतु उप महाप्रबंधक (सिविल) को निर्देशित किया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025