Breaking: सेक्टर 50 में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

Noida: भीषण गर्मी में नोएडा में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। आए दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आग लगने से लगातार नुकसान हो रहा है। अब नोएडा के सेक्टर 50 में स्थित पार्क में कबाड़ में भीषण आग लग गई है। पेड़ों तक पहुंच चुकी है।

आग लगने से पार्क के असपास आसमान मे धुआं छाया हुआ है। वहीं, सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़िया आग पर काबू पाने मे जुटी हुई हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

By Super Admin | April 22, 2024 | 0 Comments