Luckonw: 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे। दुर्गा शंकर मिश्रा की जगह पर मनोज सिंह की नियुक्ति हुई है। जबकि सीएम योगी ने दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं दिया।
कौन हैं मनोज कुमार सिंह
बता दें कि मनोज कुमार सिंह सीएम योगी के बेहद भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं। कुछ महीने पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने के दौरान मनोज कुमार सिंह को शासन की ओर से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। मनोज कुमार सिंह झारखंड के रांची शहर के रहने वाले हैं। पिछले साल से ही मनोज कुमार सिंह का नाम यूपी के मुख्य सचिव की दौड़ में आगे आने लगा था। हालांकि तब दुर्गाशंकर मिश्रा को सेवा विस्तार दिए जाने के कारण वह मुख्य सचिव नहीं बन सके थे।
दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार
चर्चा है कि 1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्र को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया जा सकता था। उनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। दुर्गा शंकर मिश्र को इससे पहले तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है। दिसंबर, 2021 में रिटायरमेंट से कुछ दिनों पहले ही दुर्गा शंकर मिश्र को सेवा विस्तार दिया गया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025