Neeraj Chopra Silver Medal in Olympics 2024: ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा से मेडल की उम्मीद की गई थी, जिसे उन्होंने पूरा किया है। ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता है। जिसके बाद वो लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए। हालांकि, नीरज से देशवासी गोल्ड की उम्मीद लगा रहे थे। लेकिन गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता है।

नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी ने बेटे की जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि
‘हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए सिल्वर भी सोने के बराबर है। जो गोल्ड ले गया है वो भी हमारा लड़का है। मेहनत करके लेकर गया है। हर खिलाड़ी का दिन होता है। वह चोटिल हो गया था, इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं। जब वो (नीरज चोपड़ा) आएगा, तो उसका फेवरेट खाना बनाऊंगी’
पिता ने बेटे की जीत पर क्या कहा?
नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने बेटे के सिल्वर मेडल जीतने पर कहा कि हम प्रेशर नहीं डाल सकते हैं। हर किसी खिलाड़ी का दिन होता है। आज पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम का दिन था। अरशद गोल्ड जीत पाए। हम दूसरे ओलंपिक में जैवलिन में मेडल जीत पाए। ये बहुत खुशी की बात है। हम दूसरे देशों को फाइट दे रहे हैं।

नीरज चोपड़ा महज 26 साल के हैं। ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा का दूसरा थ्रो उनका एकमात्र वैध थ्रो बताया जा रहा है। जिसमें नीरज ने 89.45 मीटर कवर किया। इसके अलावा नीरज के शेष पांचों प्रयास असफल रहे थे। आपको बता दें, इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
अरशद नदीम को 10 बार हरा चुके हैं नीरज चोपड़ा
गोल्ड की रेस में शामिल पाकिस्तान एथलीट अरशद नदीम ने भी नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपना दूसरा थ्रो 92.97 मीटर का लगाया। वहीं, आखिरी यानी कि छठा थ्रो 91.79 मीटर का लगाया। वैसे, पाकिस्तान के लिए ये कई मायनों में अच्छी खबर है, क्योंकि साल 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद ये पाकिस्तान का पहला ओलंपिक मेडल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फैक्ट ये भी है कि पहले के दस मुकाबलों में नीरज चोपड़ा ने हमेशा अरशद नदीम को हराया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025