Greater Noida: सोमवार यानि 27 नवबंर को बिसरख थाना क्षेत्र में हुए समधी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शादी समारोह में आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने समधि की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि पुराने विवाद के चलते समधि ने अपने समधि की हत्या कर दी थी।
जानिए हत्या की वजह
डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बताया कि अशोक यादव और शेखर दोनों समधी थे। अशोक यादव के घर हो रही शादी के दौरान पहुंचे शेखर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीसीपी ने बताया अशोक यादव के बेटे भूपेंद्र की शादी शेखर की बेटी ज्योति से साल 2021 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों को अलग होना पड़ा। अब दोनों के बीच चल रहे तालाक का मामला कोर्ट भी पहुंच गया था। बताया जा रहा है दोनों परिवार के बीच सुलह करवाने की भी सामाज के लोगों ने कोशिश की। लेकिन दोनों परिवार में सुलह नहीं हुई।
#GreaterNoida बिसरख थाना पुलिस ने 3 दिन पहले शादी समारोह में समधी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी समधी को किया गिरफ्तार,कब्जे से घटना में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद। @noidapolice @DCPCentralNoida @CP_Noida @Uppolice @GrenoWestCity @WestGreno @GreaterNoidaW pic.twitter.com/tduw0B7m2v
— Now Noida (@NowNoida) November 30, 2023
वारदात को बाद आरोपी हुआ था फरार
27 नवंबर की रात शादी समारोह में दोनों समधी फिर से एक बार एक दूसरे आमने-सामने थे। कार्यक्रम के दौरान दोनों में पुरानी रंजिश को लेकर बात शुरू हुई। देखते ही देखते गर्मागर्मी इतनी बढ़ गई कि आरोपी शेखर ने लाइसेंसी पिस्टल से समधि की जान ले ली। हत्या के बाद शेखर अपनी बाइक से फरार हो गया था।
कार्यक्रमों में लाइसेंसी हथियारों पर अब सख्ती
समधि की हत्याकांड के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। अब किसी भी समारोह में लाइसेंसी हथियार भी ले जाने पर पाबंदी होगी। इसकी जिम्मेदारी बैंक्विट हॉल मालिकों की होगी। समारोह में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति अगर हथियार लेकर जाता है तो इसे लेकर कार्रवाई बैंक्विट हॉल मालिकों की होगी। वैसे सुप्रीम कोर्ट ने पहले से ही शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रही है। जिसका भी कड़ाई से पालन करवाने की तैयारी है। ताकि इस तरह की वारदात पर रोक लगाई जा सके।
Greater Noida West: सेल्समैन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सेल्समैन के हत्या का आरोप उसी के दोस्तों पर है। बिसरख थाना पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे रची गई हत्या की साजिश
सोमवार को नाले में मिले सेल्समैन के शव का बिसरख थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतक शुभंजय मोबाइल रिटेल शॉप में सेल्समैन की नौकरी करता था। पुलिस ने बताया कि शुभंजय ने अपने दोस्त को ईएमआई पर मोबाइल दिलाया था। जानकारी के मुताबिक शुभंजय अपने दोस्त से मोबाइल की ईएमआई के पैसे बार-बार मांगता था।
पार्टी के बहाने बुलाकर की हत्या
पुलिस ने बताया शुभंजय को आरोपी पैसे नहीं देना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने शुभंजय के हत्या का प्लान बनाया। पहले उसे पार्टी के बहाने बुलाया। फिर उसकी हत्या कर दी। शव को आरोपियों ने नाले में फेंककर फरार हो गये। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
Greater Noida: कसाना थाना क्षेत्र में दो दिन पहले सुखपाल गौतम की हत्या बदमाशों ने कर दी थी। जेवर विधायक शुक्रवार को सुखपाल के परिवार वालों से मिलकर ढांढस बंधाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बदमाशों ने गोली मार कर की थी हत्या
बता दें कि गुरुवारको प्रातः 11:00 बजे कासना निवासी सुखपाल गौतम की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसे लेकर पीड़ित परिवार ने अंतिम संस्कार करने के लिए मना कर दिया था और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के बाद ही अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार थे। इसके बाद शुक्रवारर को प्रातः 10:00 बजे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कासना में मृतक के परिवार से मुलाकात कर ढांडस बंधाया।
सरकार मृतक के परिवार के साथ
इसके साथ ही बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश देने के साथ पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा का प्रबंध भी किए जाने को लेकर आश्वास्त किया। जेवर विधायक ने कहा कि "मैं और मेरी सरकार मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं। आपको न्याय दिलवाया जाएगा।"
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025