Greater Noida: बीटा टू थाना क्षेत्र से 4 दिन पहले दिनदहाड़े किडनैप हुए होटल संचालक के बेटे का शव बुलंदशहर में मिला है। जिसके बाद मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक किशोर के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण होटल के सामने से हुआ था। इस बात की सूचना जब पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने इस मामले में कोई त्वरित एक्शन नहीं लिया। यहां तक कि पुलिस ने अपहरण की बात मानने तक से इनकार कर दिया था। जब गांव और परिवार के लोगों ने दबाव बनाया गया तो उनके परिवार के लोगों को ही पुलिस पकड़ ले गई।
"परिवार के लोगों को ही पकड़ ले गई थी पुलिस"
मृतक किशोर के बेटे के पिता कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि दबाव के बाद जब पुलिस ने इस मामले की सुनवाई की तो उनके परिवार के लोगों को ही हिरासत में लेकर टॉर्चर किया गया था। कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते उनके बेटे का मर्डर हुआ है। मीडिया से बात करते हुए किशन कुमार ने कुछ लोगों के नाम भी लिए और उन पर हत्या की आशंका जताई है।
मृतक किशोर के गांव की गीता भाटी ने सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि जब सही आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई थी तो उन पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। फिलहाल व्यापारी के बेटे की हत्या के बाद पूरे गांव में पुलिस के प्रति आक्रोश है। बता दें कि व्यापारी कृष्ण शर्मा के बेटे 15 वर्षीय कुणाल का बुलंदशहर में शव नहर में मिला है। कुणाल का चार दिन पहले कार सवार बदमाशों ने एचछर मार्केट में होटल से बुलाकर अपहरण कर लिया था। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम का गठन किया था। साथ ही सीसीटीवी देखकर कहा था कि यह अपहरण नहीं है। कृष्ण कुमार का आरोप है कि चार दिन तक पुलिस की हीला-हवाली करने के कारण उसके बेटे की जान गई है। बटे का शव मिलने से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एक मई को हुआ था अपहरण
बता दें थाना बीटा-2 क्षेत्र में शिवा होटल के संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बुधवार को दोपहर में वह किसी काम से मार्केट गया था। जबकि उसका 15 वर्षीय बेटा ढाबे पर बैठा था। दोपहर बाद स्कोडा कार में सवार कुछ लोग ढाबे पर आए और बेटे को पास में बुलाया। आरोप है कि कार के पास जाते ही कार सवारों ने उनके बेटे को धक्का देकर गाड़ी में बैठा लिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में एक युवती भी दिखाई दे रही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लेडी डॉन का इसमें हाथ है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025